प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तेलंगाना ( Telangana ) के महबूबनगर के दौरे पर हैं। उन्होंने रविवार को यहां 13,500 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण और उद्घाटन किया। मोदी ने कहा कि तेलंगाना के लोगों ने बदलाव करने का मन बना लिया है। अब यहां पारदर्शी और ईमानदार सरकार की जरूरत है।राज्य के लोगों ने भाजपा को मजबूत किया है। अब तेलंगाना में भाजपा की सरकार होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि आज मैं तेलंगाना ( Telangana ) की धरती से घोषणा कर रहा हूं कि केंद्र सरकार ने हल्दी किसानों के हित के लिए और उनकी आवश्यकता व भावी संभावनाओं को देखते हुए राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड के गठन का फैसला किया है।
इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुरुगल( Mulugu ) जिले में सेंट्रल ट्राइबल यूनिवर्सिटी ( Central Tribal University )बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि नाम ट्राइबल देवियों के नाम पर समक्का सारक्का सेंट्रल ट्राइबल यूनिवर्सिटी रखा जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना के महबूबनगर में रोड शो किया। इस दौरान भारी संख्या में लोगों की हुजूम पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए वहां पहुंचा। पीएम मोदी ने सभी का अभिवादन किया। इसके बाद उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में तेलंगाना के लोगों ने लोकसभा, विधानसभा और निकाय चुनाव में भाजपा को मजबूत किया है। आज यहां जो जनसैलाब दिख रहा है, उससे मैं आश्वस्त हूं कि तेलंगाना के लोगों ने बदलाव का अपना इरादा पक्का कर लिया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज मुझे तेलंगाना ( Telangana ) के लोगों के कल्याण के लिए 13,500 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करने का मौका मिला। ये परियोजनाएं तेलंगाना को प्रगति की नई ऊंचाइयों तक पहुंचने में मदद करेंगी। ये परियोजनाएं तेलंगाना के युवाओं के लिए अवसर पैदा करेंगी।
उन्होंने कहा कि नागपुर-विजयवाड़ा कॉरिडोर के जरिए तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र में आवाजाही बहुत आसान होने वाली है। इसके कारण इन तीनों राज्यों में व्यापार, टूरिज्म और इंडस्ट्री को भी काफी बढ़ावा मिलेगा।
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने विभिन्न परियोजनाओं की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने महबूबनगर में 13,500 करोड़ रुपए से अधिक की कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कृष्णा स्टेशन से हैदराबाद (काचेगुडा)- रायचूर-हैदराबाद (काचेगुडा) ट्रेन सेवा का उद्घाटन भी किया।
ములుగు జిల్లాలో ఏర్పాటు చేయనున్న కేంద్రీయ గిరిజన విశ్వవిద్యాలయం యువతకు, ప్రత్యేకించి ఆదివాసీ సమాజానికి చెందిన వారికి లబ్ధి చేకూరుస్తుంది. pic.twitter.com/D9TNKcZsh5
— Narendra Modi (@narendramodi) October 1, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?