उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के ललितपुर ( Lalitpur ) जिले के कस्बा महरौनी में रविवार की सुबह अपनी पुत्री के साथ टहल रही एक शिक्षिका को एंबुलेंस ने रौंद दिया। जिसमें शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उपचार के लिए उसे अस्पताल ले गये। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शिक्षिका की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।
ललितपुर ( Lalitpur ) जिले के कस्बा महरौनी 43 वर्षीय सुमन पत्नी सत्येन्द्र सिंह एक प्राइवेट विद्यालय में शिक्षिका के पद कार्यरत थी। रविवार को सुबह वह अपनी पुत्री स्नेहा के साथ घूमने के लिए जा रही थी, जब वह ललितपुर रोड स्थित एक निजी विद्यालय के सामने पहुंची ही थी, पुत्री कुछ आगे दूरी पर निकल गई। पीछे सुमन आ रही थी, तभी महरौनी से ललितपुर की ओर तेज गति से भाग रही एम्बुलेंस ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
वहीं पुत्री स्नेहा बाल बाल बच गई। राहगीर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गये। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर ललितपुर ( Lalitpur ) पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?