उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के फिरोजाबाद ( Firozabad ) जिले के थाना नारखी के गढ़ी कल्याण में जमीन से कब्जा हटाने गई राजस्व विभाग एवं पुलिस की टीम पर हमला हो गया, खेत स्वामी जिसमें सेवानिवृत्त उद्यान निरीक्षक को दबंगों ने ट्रैक्टर से कुचल कर मार डाला, इसमें यूपी पुलिस (UP police ) की दो महिला सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद एसएसपी, एसपी सिटी, एसडीएम सहित थानों के फोर्स घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है।
फिरोजाबाद ( Firozabad ) के थाना नारखी के गढ़ी कल्याण में जमीन से कब्जा हटाने गई राजस्व विभाग एवं पुलिस की टीम पर नेत्रपाल, इंद्रपाल पक्ष ने ट्रैक्टर चढ़ा दिया। इसमें सेवानिवृत्त उद्यान निरीक्षक व दो महिला सिपाही घायल हो गईं। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाए तो डॉक्टर ने खेत स्वामी उद्यान निरीक्षक को मृत घोषित कर दिया। घायल सिपाहियों को भर्ती किया गया है।
थाना नारखी के फतेहपुर कोटला निवासी सेवानिवृत्त उद्यान निरीक्षक जगदीश पाल सिंह (67) ने थाना समाधान दिवस में एसएसपी आशीष तिवारी से नीलामी में गढ़ी कल्याण में ली भूमि को कब्जा किए जाने की शिकायत की थी। एसएसपी ने उक्त भूमि को कब्जामुक्त कराने के निर्देश दिए थे। मंगलवार को तहसीलदार सदर पुष्कर मिश्रा, कानूनगो कृष्णकांत कठेरिया, लेखपाल अशोक कुमार के साथ थाने का फोर्स लेकर कब्जा हटवाने को गए थे। कब्जा हटाने के दौरान पीड़ित जगदीश पाल सिंह व नेक्षपाल, इंद्रपाल पक्ष में विवाद हो गया। विवाद के दौरान ट्रैक्टर लाकर टीम पर चढ़ा दिया। इसमें आवेदक जगदीश पाल के साथ-साथ फोर्स में शामिल महिला महिला कांस्टेबल राधा एवं कोमल घायल हो गईं।
थाना नारखी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गढी कल्याण में राजस्व व पुलिस टीम द्वारा कब्जा हटवाने की कार्यवाही के दौरान नेत्रपाल पक्ष द्वारा टीम पर ट्रैक्टर चढा देने की घटना में मुख्य अभियुक्त सहित 03 की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में #SP_CITY द्वारा दी गयी बाइट @Uppolice @adgzoneagra @IpsAshish pic.twitter.com/OSafvpzH2Y
— Firozabad Police (@firozabadpolice) October 3, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?