राजस्थान पुलिस के विशेष दल ने जयपुर एयरपोर्ट (Jaipur Airport ) के बाहर एक कार से करीब 12 किलो से अधिक तस्करी का सोना ( Gold )बरामद किया और इस संबंध में कार चालक सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। एयर पोर्ट पर कस्टम विभाग की टीम नहीं पकड़ सकी थी ।
जयपुर एयरपोर्ट (Jaipur Airport ) के बाहर जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने कस्टम अधिकारियों को धोखा देकर दुबई से तस्करी का लाए 12 किलो 467 ग्राम सोना ( Gold ) के साथ 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन तस्करों से 2 लग्जरी कार भी जब्त की है। फिलहाल पुलिस इतनी बड़ी मात्रा में तस्करी के जरिए सोना लाने के बारे में पूछताछ कर रही है। पुलिस ने इन तस्करों के साथियों को पकड़ने के लिए एक टीम का गठन किया है, जो अलग-अलग जगहों पर दबिश दे रही है।
जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि दुबई से सोने ( Gold )की एक बड़ी खेप तस्करी के जरिए जयपुर लाई जा रही है। गोल्ड की तस्करी की जानकारी मिलने पर टीम को एक्टिव किया। पुलिस ने दुबई से 12 किलो 467 ग्राम सोना लेकर आए नंदलाल (25) पुत्र श्रीचंद और मोहम्मद अयूब (48) पुत्र फूल मोहम्मद को गिरफ्तार किया। इसके साथ तस्करों से गोल्ड लेने आए 4 अन्य लोगों जिशान अली (33) पुत्र मोहिनुद्दीन अली, सोहन सिंह भाटी (29) पुत्र विजय सिंह भाटी, इरफान खान (32) पुत्र ताज मोहम्मद और खलील खान (32) पुत्र हफीज खान को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन बदमाशों से 2 लग्जरी कार भी बरामद की है।
गिरफ्तार नंद लाल पुत्र श्रीचन्द एवं मोहम्मद अयुब पुत्र फूल मोहम्मद मूलत सीकर जिले के रहने वाले हैं। ये दोनों सोने की तस्करी का काम करते हैं। नंदलाल ने पूछताछ में बताया कि वह दुबई से सोने ( Gold )को छुपा कर लाया था और जिशान अली व सोहन सिंह मुझे लेने के लिए जयपुर एयरपोर्ट (Jaipur Airport ) आए थे। मोहम्मद अयूब खान ने पूछताछ में बताया कि वह शारजाह (दुबई) से इस सोने को छुपा कर लाया था और खलील खान और इरफान उसे एयरपोर्ट पर लेने आए थे। गिरफ्तार बदमाशों से पहले हुई गोल्ड तस्करी को लेकर पूछताछ की जा रही है। तस्करों से जब्त सोने की कीमत करीब 7.50 करोड़ रुपए बताई जा रही है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?