उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के आगरा ( Agra) जिले के थाना ट्रांस यमुना कालोनी क्षेत्र के शाहदरा में एक जेसीबी चालक ने 14 महीने की बच्ची को कुचलकर मार डाला। बच्ची कन्ट्रक्शन साइट पर अपने मजदूर माता-पिता के साथ थी। तभी चालक ने उसे पहियों के नीचे कुचल दिया। लोग चीखते रहे, लेकिन चालक तेज आवाज में गाना सुनता रहा और बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई।
हादसा करने के बाद चालक मौके से फरार हो गया। आगरा ( Agra) पुलिस ने जेसीबी को कब्जे में ले लिया है। बच्ची की मौत के बाद उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है। तो पिता की आंखों में चालक के प्रति गुस्सा भरा है। मामला रविवार दोपहर का है। शाहदरा चुंगी के पास खाली प्लाट पर खुदाई का काम चल रहा था।
झांसी के रहने वाले रामू अपनी पत्नी के साथ साइट पर मजदूरी कर रहा था। 14 महीने की बच्ची खुशी साइट पर बनी झोपड़ी के पास अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। तभी जेसीबी से खुदाई कर रहा चालक गाड़ी को बैक करने लगा। इसी दौरान खुशी के उसकी जेसीबी की पीछे के पहिए के नीचे आ गई। ये देख लोगों ने चालक को आवाज लगाई, लेकिन वह तेज आवाज में गाने सुन रहा था। उसने जेसीबी को नहीं रोका और बच्ची की मौत हो गई।
ये मामला आगरा ( Agra) जिले के ट्रांसयमुना क्षेत्र के शाहदरा चुंगी का है।साइट पर काम करने वाले मजदूरों ने बताया कि ठेकेदार सुनील ने जेसीबी को खुदाई के लिए बुलवाया था। चालक जेसीबी पर तेज आवाज में साउंड बजाकर गाना सुन रहा था। चालक ने अपनी जेसीबी को बैक किया तो खुशी उसके पहिए के नीचे आ गई। पहले उसका सिर और फिर उसके पैर में उसका पहिया चढ़ गया। लोग चीखते रहे, लेकिन तेज साउंड की वजह से चालक ने लोगों की आवाज नहीं सुनी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी को कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
रामू ने बताया कि उसकी इकलौती बेटी थी। अभी वह बोलना भी नहीं सीखी थी। 6 महीने पहले उसके बेटे की मौत हो गई थी। अब उसकी बेटी ही उसका सहारा थी। चालक ने उसे भी छीन लिया है।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत