Wednesday, June 24, 2026

City Beats, News, Socio-Cultural, Uttar Pradesh

आगरा में उत्तर भारत की ऐतिहासिक राम बरात निकली, 100 से भी अधिक झांकियां बनीं आकर्षण का केंद्र

Rambarat In Agra

 Rambarat In Agra 2 (  के  में मंगलवार को उत्तर भारत की ऐतिहासिक रामलीला में  राम बरात (Ram barat 2023)निकाली गई। बारादरी अयोध्या के रूप में सजी थी। राम की वर यात्रा देखने के लिए दोपहर से ही जनसमुदाय उमड़ना शुरू हो गया था। इस मौके पर श्री राम और माता जानकी के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। लोग नाचते-गाते अपने आराध्य की बरात पर चल रहे हैं।

राम बरात ( Ram Barat ) में  कुल 140 झांकियों में सबसे पहले विघ्न विनाशक गणपति थे। चांदी के रथ में सवार भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के साथ बिहारी जी की झांकी आकर्षण का केंद्र रही।इसके बाद राजा दशरथ अपने परिवार के साथ बग्घी पर सवार थे। मुनि विश्वामित्र और वशिष्ठ के पीछे तीनों राजकुमार लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न की बग्घी थी। साथ में था भगवान श्रीराम का रथ। यह विशेष था। आवश्यकता के अनुसार ऊपर उठने के साथ चारों दिशाओं में घूम रहा था।

आराध्य श्रीराम की बरात ( Ram Barat ) के दर्शन के लिए शहर उमड़ा हुआ था। मंगलवार को प्रभु की बरात जब लाला चन्नोमल की बारहदरी से निकली तो श्रीराम के जयघोष से आकाश गूंज उठा। रास्ते में जगह-जगह आरती उतार कर और पुष्प वर्षा कर राम बरात का स्वागत किया गया।

शोभायात्रा में 100 से भी अधिक झांकियां शामिल हुईं थीं। मनमोहक, आकर्षक झांकियों को मोबाइल में कैद करने के लिए युवा से लेकर बुजुर्ग भी ललायित दिख रहे थे। चंद्रयान-3, जी-20 , राम मंदिर , बैलगाड़ी पर पर्यावरण का संदेश देती झांकियों को देख भक्त प्रफुल्लित दिखे।

बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए। झांकी में बैलगाड़ी पर लालटेन के साथ पर्यावरण का बचाने का संदेश दिया गया। तो वहीं उज्जैन से महाकाल की झांकी के दर्शन कर भक्तों ने हर-हर महादेव के जयकारे लगाए।

इस बार बरात में चांदी के रथ पर विष्णु और लक्ष्मी झांकी सबसे मनमोहक रही। सबसे आखिरी में ऐरावत की डिजाइन में तैयार किया। राजस्थानी थीम पर झिलमिल सितारों सा चमकता प्रभु श्रीराम का रथ व उनके पीछे उनके अनुजों का रथ रहा।

Deepak Sharma

Deepak Sharma has worked at Hindi Daily Spasht Awaz and Hindi Daily Aaj. He currently works as a news reporter with Vijayupadhyay.com