हाथरस ( Hathras ) में आगरा-अलीगढ़ हाइवे पर सासनी क्षेत्र में गांव बरसै के पास गुरुवार की रात करीब बाइक और मैक्स लोडर में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनका छह वर्ष का बेटा शामिल है। 10 वर्ष की बेटी घायल है, जिसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने हुए थे।
अलीगढ़ के किशनपुर होली चौक रामघाट रोड निवासी 25 वर्षीय गोपी चंद पुत्र बनी सिंह गुरुवार की शाम को 33 वर्षीय पत्नी ममता, नौ वर्षीय बेटी संध्या और पांच वर्षीय बेटे राज के साथ बाइक से हाथरस से अलीगढ़ की ओर जा रहे थे। तभी आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग के कोतवाली सासनी क्षेत्र के बरसै के निकट तेज रफ्तार मैक्स ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। घटना इतनी भीषण थी कि मौके पर ही गोपी चंद व उनकी पत्नी ममता की मौके पर ही मौत हो गई।
स्थानीय लोग घायल संध्या व राज को लेकर हाथरस ( Hathras ) में बागला जिला अस्पताल पहुंचे। यहां चिकित्सक ने पांच वर्षीय राज को मृत घोषित कर दिया, जबकि नौ वर्षीय संध्या की हालत काफी गंभीर थी और चिकित्सक उन्हें रेफर करने की तैयारी कर रहे थे। पुलिस ने दंपती और उनके बेटे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने फोन से मृतक के परिजनों को को भी सूचित कर दिया था। समाचार लिखे जाने तक मृतक के परिजन यहां नहीं पहुंचे थे।हाथरस ( Hathras ) पुलिस में कहना है कि शवों को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?