महाराष्ट्र (Maharashtra ) के ठाणे(Thane ) शहर में पुलिस ने 16 हजार 180 करोड़ रुपए के धोखाधड़ी के मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक कपंनी के पेमेंट गेटवे सिस्टम को हैक कर वारदात को अंजाम दिया था।
ठाणे(Thane ) ने बताया कि आरोपी अमोल अंडाले उर्फ अमन को ठाणे पुलिस के साइबर सेल ने गिरफ्तार किया है। जबकि 2 आरोपी भायंदर के रहने वाले अनूप दुबे और एक फर्म में पार्टनर मुंबई के रहने वाले संजय नामदेव गायकवाड़ को गुरुवार को गिरफ्तार किया था। आरोपी अमोल ने खाते खोलने के लिए KYC की डिटेल दी थी जिसका इस्तेमाल वारदात को अंजाम देने के लिए किया गया था।
ठाणे(Thane ) पुलिस ने बताया कि कंपनी में धोखाधड़ी काफी समय से हो रही थी, लेकिन इसका खुलासा अप्रैल 2023 में एक कंपनी के पेमेंट गेटवे खाते को हैक कर 25 करोड़ रुपए हड़पने की शिकायत बाद हुआ।
ऑनलाइन मनी ट्रांसफर करने वाली कंपनी ‘पेगेट इंडिया’ के सॉफ्टवेयर सिस्टम को हैक कर कंपनी के अकाउंट से 25 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की शिकायत ठाणे के श्रीनगर थाने में दर्ज कराई गई थी।
जांच के दौरान ठाणे(Thane ) पुलिस साइबर सेल की टीम को 16,180 करोड़ रुपए से ज्यादा के संदिग्ध लेनदेन का पता चला। ठाणे की नौपाड़ा पुलिस ने 6 अक्टूबर को पांच लोगों संजय सिंह, अमोल अंडाले, समीर दिघे, जितेंद्र पांडे और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 420 (धोखाधड़ी), 409 (आपराधिक विश्वासघात), 467, 468 (जालसाजी), 120 बी (आपराधिक साजिश) के तहत मामला दर्ज किया था।
FIR के अनुसार एक आरोपी जितेंद्र पांडे बैंकों में पीआर और सेल्स मैनेजर के पद पर 8 से 10 साल तक काम कर चुका है। पुलिस को संदेह है कि इस मेगा रैकेट में कई और लोग शामिल हो सकते हैं, जो लंबे समय से चल रहा है और इसका असर कई कंपनियों और लोगों पर पड़ सकता है।
पुलिस ने कहा कि आरोपियों ने पैसों को सफेद करने के लिए फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पांच साझेदारी फर्में बनाई थीं। 260 बैंक स्टेटमेंट्स की जांच के बाद 16,180 करोड़ रुपए के लेनदेन का खुलासा हुआ था।
सायबर सेल, आर्थिक गुन्हे शाखा , ठाणे यांनी नौपाडा पो.ठा गु.र.नं २९४/२०२३ भा.द.वि.क्र . ४२०,४०९,४६७,४६८,१२०(ब ),३४ सह माहिती व तंत्रज्ञान अधिनियम सन २००० चे कलम ६६(सी),६६(डी) मधील पाहिजे आरोपी अमोल आंधळे उर्फ अमन यास केली अटक.
— Thane City Police -ठाणे शहर पोलीस (@ThaneCityPolice) October 11, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?