उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के प्रयागराज (Prayagraj ) के मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज( MLN Medical College )में एमबीबीएस की एक छात्रा ने शुक्रवार को फांसी लगा ली। सुबह से ही उसके कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। देर शाम तक दरवाजा नहीं खुला, तो हॉस्टल में रहने वाली छात्राएं उसके कमरे के पास पहुंची। खिड़की के अंदर से झांक कर देखा तो वह फंदे से लटक रही थी।
छात्राओं ने फौरन मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज( MLN Medical College ) के प्रिंसिपल को इसकी सूचना दी। जिसके बाद प्रिंसिपल ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने शव को फंदे से उतार दिया है। मेडिकल कॉलेज की ओर से परिवार वालों को सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
श्रुति श्रीवास्तव 2020 बैच की एमबीबीएस छात्रा थी। मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज( MLN Medical College ) के कैंपस में बने गर्ल्स हॉस्टल में रहकर डॉक्टरी की पढ़ाई करती थी। वह मूल रूप से लखनऊ की रहने वाली थी। उसके पिता का नाम मनोज श्रीवास्तव है।श्रुति श्रीवास्तव मूल रूप से सुल्तानपुर के हेमनापुर, बलीपुर गांव की रहने वाली थी लेकिन परिवार के लोग लखनऊ में ही रहते हैं। 2020 बैच में उसका दाखिला मोतीलाल नेहरू मेडिकल, प्रयागराज में कराया गया था।
हॉस्टल में रहने वाली अन्य छात्राओं ने बताया कि श्रुति का कमरा सुबह से ही अंदर से लॉक था। कुछ छात्राओं ने दरवाजा खटखटाया लेकिन दरवाजा न खुलने से लगा कि वह सो रही है। लेकिन देर शाम तक जब उसका दरवाजा नहीं खुला तो अनहोनी की आशंका हुई। छात्राओं ने खिड़की से झांक कर देखा तो अंदर उसकी लाश फंदे से लटक रही थी।
उसके कमरे से अभी तक कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने छात्रा का मोबाइल फोन अपने कब्जे में लिया है। सीएमओ डॉक्टर आशु पांडेय भी मौके पर पहुंचे थे।। उन्होंने बताया कि कुछ दिनों से छात्रा बहुत तनाव में थी। वह कमरे में गुमसुम रहती थी।
मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज( MLN Medical College ) के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह बताते हैं कि उसके पिता मनोज श्रीवास्तव और उसकी मां 3 दिन पहले प्रयागराज आए थे। बेटी श्रुति परेशान थी, पिता ने समझाया भी था और उसके बाद वो लोग लखनऊ चले गए लेकिन 3 दिन बाद ही उसने सुसाइड कर लिया। कॉलेज से जब पिता को बेटी के सुसाइड की बात पता चली तो पूरे परिवार में कोहराम मच गया।
मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज( MLN Medical College ) के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि छात्रा का सुसाइड करना बहुत दुख:द है। उसने सुसाइड क्यों किया है, इसके पीछे की वजह जानने के लिए हमने एक कमेटी गठित कर दी है। पैथॉलाजी डिपार्टमेंट की एचओडी डॉ. वत्सला मिश्रा की अध्यक्षता में कमेटी पूरे मामले की जांच करेगी। शीघ्र ही रिपोर्ट देने को कहा गया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?