महाराष्ट्र (Maharashtra ) के छत्रपति संभाजी नगर में रविवार तड़के एक बड़ा हादसा हुआ। यहां के छत्रपति संभाजीनगर जिले में समृद्धि एक्सप्रेसवे (Samruddhi Expressway )पर एक तेज रफ्तार मिनी बस एक कंटेनर ट्रक से टकरा गई। इस दुर्घटना में कम से कम 12 लोगों की मौत, जबकि 23 अन्य घायल हुए हैं।
अधिकारियों के अनुसार, दुर्घटना रविवार आधी रात के बाद समृद्धि एक्सप्रेसवे (Samruddhi Expressway ) के वैजापुर इलाके में हुई, जो जिला मुख्यालय से लगभग 80 किमी और राज्य की राजधानी मुंबई से 350 किमी दूर स्थित है। पुलिस ने बताया, प्राइवेट बस में 35 यात्री सवार थे। यह सभी लोग बुलढाणा जिले में सैलानी बाबा दरगाह के दर्शन करके नासिक लौट रहे थे।
बताया जा रहा है कि बस चालक ने अचानक से नियंत्रण खो दिया, समृद्धि एक्सप्रेसवे (Samruddhi Expressway ) के जंबारगांव टोल प्लाजा के पास बस खड़े कंटेनर ट्रक टक्करा गई। इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई। वैजापुर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि मिनी बस ओवरलोड थी। इसकी क्षमता 17 लोगों को ले जाने की थी, लेकिन इसमें लगभग 35 यात्री यात्रा कर रहे थे।
पुलिस ने बताया कि मृतकों में पांच पुरुष, छह महिलाएं और एक नाबालिग लड़की शामिल है। अधिकारी ने कहा कि 23 अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में बस चालक भी शामिल है। उसके सिर पर चोट आई है। वहीं, बस चालक ने दावा किया कि ट्रक अचानक वाहन के सामने आ गया। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है।
हादसे की जानकारी मिलने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया। साथ ही, पीएम ने पीड़ितों के परिवार के लिए मुआवजे का एलान किया है।
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक्स पर कहा कि प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी और घायल व्यक्तियों को रुपये दिए जाएंगे। 50 हजार रुपये देने का एलान किया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पीड़ितों के परिवारों को 5 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की। घायलों के इलाज का खर्च भी सरकार उठाएगी।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत