कांग्रेस ने राजस्थान में अपने चुनावी अभियान की आज से शुरुआत कर दी है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे( Mallikarjun Kharge )ने चुनाव अभियान की शुरुआत बारां में ईस्टर्न कैनाल प्रोजेक्ट (ईआरसीपी) के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर हमला बोलकर की। उन्होंने कहा कि एक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जुबान दी, लेकिन उस पर चले नहीं। राजस्थान सरकार ने कई गारंटी दी और उसे पूरा किया।
खड़गे( Mallikarjun Kharge ) ने कहा कि माेदी चुनाव प्रचार के लिए दौड़ते रहते हैं, संसद में कम बैठते हैं। कर्नाटक में इतना दौड़े। गली-गली में घूमते हैं। गहलोत मोदी की तरह नहीं करते कि आए, बोले और चले गए। काम करके दिखाया है। यह काम वही कर सकता है, जो गरीबों की तकलीफें जानता है।
मल्लिकार्जुन खड़गे( Mallikarjun Kharge ) ने कहा बीजेपी वालों ने यहां इशू उठाया कि लाल डायरी मिली है। लाल डायरी में क्या-क्या है। लाल डायरी में क्या लिखा है, आपको मालूम है। लाल डायरी में लिखा है कि आने वाले चुनाव में राजस्थान में कांग्रेस सरकार बनाएगी। उस डायरी में यह लिखा है कि फिर से कांग्रेस आने वाली है। अगर आप चाहते हो तो यह डायरी लेकर जाओ।
केंद्र सरकार गरीबों के लिए मनरेगा का पैसा भी राज्यों को नहीं दे रहा है। गहलोत सरकार ने 21 लाख किसानों का कर्ज माफ किया। आपको सोचना होगा क्या झूठ बोलने वालों की सरकार चाहिए या काम करने वालों की सरकार चाहिए।
मल्लिकार्जुन खड़गे( Mallikarjun Kharge ) ने कहा राजस्थान से बीजेपी को 25 एमपी दिए, लेकिन वे राजस्थान के हितों के लिए क्यों नहीं बोले। उन्होंने ईआरसीपी के लिए क्यों आवाज नहीं उठाई। बीजेपी के 25 सांसदों ने भी राजस्थान की जनता के साथ धोखा किया।
गहलोत और विधायकों ने गिरती हुई सरकार को बचाया। अगर यह सरकार नहीं बचती तो यह स्कीम कैसे आती। बीजेपी के लोगों ने कर्नाटक, गोवा और मणिपुर में सरकार गिराई। ये खुद तो चुन कर नहीं आते, लेकिन जो चुन कर आते हैं उनको खरीद कर अपनी सरकार बनाना इनकी आदत में शुमार है। आप मजबूत और लड़ाकू लोग हो। आपने सरकार बचाई, इसलिए इस तरह के कार्यक्रम और लोक कल्याणकारी योजनाएं दी जा रही हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?