पंजाब (Punjab) में जालंधर ( Jalandhar ) जिले में मां-बाप और भाई को मौत के घाट उतारने वाला कातिल हरप्रीत पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि उसकी पत्नी बच्चों सहित फरार है। पेशे से सिक्योरिटी गार्ड बेटे ने जायदाद के लिए मां-बाप और भाई की गोलियां मार कर हत्या कर दी थी। जालंधर के टावर इंकलेव फेस तीन में वीरवार को हरप्रीत ने वारदात को अंजाम दिया था।
पेशे से सिक्योरिटी गार्ड बेटे ने जायदाद के लिए मां-बाप और भाई की गोलियां मार कर हत्या कर दी थी। जालंधर के टावर इंकलेव फेस तीन में वीरवार को हरप्रीत ने वारदात को अंजाम दिया था। गोली लगने से पिता जगबीर सिंह, मां अमृतपाल कौर और भाई गगनदीप सिंह की मौत हुई थी।
जालंधर ( Jalandhar ) के टावर एन्क्लेव फेस-3 में प्रॉपर्टी विवाद को लेकर गुरुवार को 30 वर्षीय बेटे ने अपने माता-पिता और भाई की 7 गोलियां मार कर हत्या कर दी। युवक का पिता बतौर सिक्योरिटी गार्ड काम करता था। जिसके चलते उनके पास 12 बोर की एक डबल और दूसरी सिंगल बैरल बंदूक थी।
जालंधर ( Jalandhar ) एसएसपी मुखविंदर सिंह भुल्लर ने बताया कि आरोपी की पत्नी जांच के दायरे में हैं। घटना के वक्त वह अपने बच्चों सहित मायके गई हुई थी। मगर पारिवारिक सदस्यों के अनुसार पत्नी की वजह से ही वह घर पर कब्जा करने की कोशिश करता था। इसलिए पुलिस जल्द मामले में आरोपी की पत्नी से भी पूछताछ करेगी।
वहीं, मृतकों के शव का पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवा दिया है। रिपोर्ट में पता चल पाएगा कि उक्त आरोपी ने तीनों पर कितने रौंद फायर किए। एसएसपी भुल्लर ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में यह पता चला है कि आरोपी ने कुल 7 वायर किए थे।
मृतकों की पहचान जगबीर सिंह (पिता), अमृतपाल कौर (मां) और गगनदीप सिंह (भाई) के रूप में हुई है। वहीं, आरोपी की पहचान हरप्रीत सिंह के तौर पर हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना लांबड़ा की पुलिस ने हत्या, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
जालंधर ( Jalandhar ) पुलिस ने बताया कि हरप्रीत ने वारदात को दोपहर करीब ढाई बजे अंजाम दिया। इसके बाद वह थिएटर में कॉमेडी मूवी देखने चला गया। इसके बाद उसने लांबड़ा थाने आकर सरेंडर कर दिया। पुलिस के सामने उसने अपना जुर्म कबूल किया।
उसने बताया कि वह हत्या कर आया है, तीनों के शव टावर एन्क्लेव फेस-3 में स्थित उसके घर में पड़े हैं। जिसके बाद पुलिस ने तुरंत आरोपी को हिरासत में लिया और मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की। जहां से पुलिस ने खून से लथ-पथ तीनों के शव बरामद किए। पुलिस ने क्राइम सीन से 2 लाइसेंसी हथियार भी कब्जे में लिए हैं।
हरप्रीत ने सिंगल बैरल 12 बोर की बंदूक से करीब 7 गोलियां चलाईं। 5 गोलियां अपने पिता पर चलाईं। जिसमें उनकी कमर, गर्दन और सिर पर गोली लगी। वहीं, मां और भाई की गर्दन पर एक-एक गोली दागी। वारदात के बाद उन्हें तड़पता हुआ वहीं पर छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस के मुताबिक क्राइम सीन से उन्हें डबल बैरल और सिंगल बैरल वाली दो बंदूकें बरामद हुई हैं। वहीं पुलिस ने रघुवीर सिंह के बयानों के आधार पर हरप्रीत के खिलाफ केस दर्ज किया है।
#WATCH पंजाब: जालंधर ग्रामीण के लंबरा पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत टॉवर एन्क्लेव फेज 3 में एक परिवार के तीन सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हरप्रीत नाम के शख्स ने अपने पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से अपने पिता, मां और भाई को गोली मार दी। हमें संदेह है कि परिवार के बीच… pic.twitter.com/uyMCVbrUFB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 20, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?