उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे ( Agra-Lucknow Expressway ) पर शनिवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में मां-बेटी सहित तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि पिता-पुत्र की हालत नाजुक है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
हादसा करहल थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे ( Agra-Lucknow Expressway ) पर हुआ। मधुबनी, बिहार के निवासी राजीव झा लुधियाना की एक टेक्सटाइल कपंनी में मैनेजर के पद पर काम करते हैं। वह अपने परिवार के साथ वहीं पर रहे थे। शनिवार की सुबह राजीव अपनी पत्नी शिखा झा और बेटी शिर्या झा (17) व बेटे आदित्य झा के साथ लुधियाना से बिहार जाने के लिए कार से निकले थे।
गाड़ी महाराजगंज (यूपी) जिले के नोतलवा निवासी वीरेंद्र मिश्रा चला रहे थे। करहल थाना क्षेत्र में कार आगे जा रहे ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसे में शिर्या, शिखा और वीरेंद्र की मौत हो गई। जबकि राजीव व आदित्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा देख राहगीर रुक गए।
लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे ( Agra-Lucknow Expressway ) पहुंची। पुलिस ने मौजूद लोगों से बात करके घटना की जानकारी ली। घायलों को अस्पताल पहुंचाया। यहां उनकी हालत नाजुक देखते हुए डाक्टरों ने सैफई मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। परिजन को सूचना दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है, कार चालक महाराजगंज का निवासी था। मृतक दोनों महिलाएं लुधियाना की निवासी थीं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?