गुजरात ( Gujarat) के राजकोट(Rajkot ) शहर में एक व्यक्ति ने कंटेनर ट्रक से अपने बेटे, अलग रह रही पत्नी और उसके लिव-इन-पार्टन के दोपहिया वाहन को कथित तौर पर टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
राजकोट(Rajkot ) के अजी बांध पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि कोठारिया इलाके के पास राजमार्ग पर रविवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से तीनों कई फुट दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि उन्हें सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्रवीण (11 वर्षीय ) नाम के लड़के को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि पारुलबेन (32 वर्षीय) और उसके साथी नवनीत वरु (24 वर्षीय) की इलाज के दौरान मौत हो गई।
शुरुआत में यह हादसा लग रहा था, क्योंकि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। हालांकि, जांच से पता चला है कि ट्रक चालक मृतक महिला का पति था, जिसकी पहचान प्रवीण दफड़ा के रूप में हुई है। अधिकारियों ने बताया कि व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है और भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत आरोप लगाया गया है।
पुलिस के मुताबिक, दफड़ा कंटेनर ट्रक चला रहा था, जिसने दोपहिया वाहन को कुचल दिया, जिसमें पीड़ित सवार थे। झगड़े के बाद पारुलबेन अपने पति से अलग रह रही थी। वह और उसका बेटा एक तलाकशुदा के साथ रहते थे।
राजकोट(Rajkot )पुलिस ने बताया कि आरोपी का अपनी पत्नी और उसके साथी के साथ कई बार झगड़ा हुआ। पुलिस ने बताया कि आरोपी एक परिवहन एजेंसी में चालक के तौर पर काम करता है, जो जिले में एक स्नैक्स कंपनी के लिए काम करती थी।
Related News


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत