राजस्थान में विधानसभा चुनाव( Rajasthan Assembly elections) के मद्देनजर विभिन्न प्रवर्तन एजेंसियों ने बीते 15 दिन में 244 करोड़ की नकदी बरामद की है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर पुलिस, आबकारी, आयकर एवं अन्य प्रवर्तन एजेंसियों द्वार कड़ी निगरानी रखी जा रही है और अवैध नकदी, शराब, मादक पदार्थ, सोना-चांदी आदि जब्त करने का नया रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने बताया कि निर्वाचन विभाग के समन्वय और मुस्तैदी के चलते साल 2023 में कुल एक हजार करोड़ रुपये से अधिक जब्त किये जा चुके हैं।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने कहा कि राजस्थान में विधानसभा चुनाव( Rajasthan Assembly elections) के लिए जून से चुनाव आयोग सभी प्रवर्तन एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रहा है। तब से हमने 648 करोड़ रुपए की नकदी और अन्य चीजें जब्त की हैं। 9 अक्टूबर से अब तक यानी पिछले 15 दिनों में 244 करोड़ रुपए की नकदी और अन्य चीजें जब्त की गई हैं। पुलिस, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट और अन्य एजेंसियों ने 39.30 करोड़ का कैश जब्त किया। इसके अलावा 20.12 करोड़ कीमत की 10.60 लाख लीटर से ज्यादा की अवैध शराब जब्त की गई।
प्रवीण गुप्ता ने बताया कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB), पुलिस और अन्य एजेंसियों ने 46.76 करोड़ रुपए की दवाएं और साइकोट्रोपिक (नशीले) पदार्थ जब्त किए। पुलिस, आयकर विभाग और सीमा शुल्क विभाग ने 30.40 करोड़ रुपए का सोना, चांदी और अन्य कीमती मेटल जब्त किया। राजस्थान में विधानसभा चुनाव( Rajasthan Assembly elections) से पहले 84.22 करोड़ रुपए की अन्य चीजें भी जब्त की गई हैं।
अलवर में 14 दिनों में 3 करोड़ 30 लाख रुपए की अवैध शराब बरामद की गई है। इसी तरह बाड़मेर में 10 करोड़ की शराब और साढ़े 7 करोड़ का डोडा-पोस्त, अफीम आदि जब्त की गई है। भीलवाड़ा पुलिस ने पिछले 14 दिन में 12 लाख रुपए की अवैध शराब, 11 करोड़ रुपए की अफीम, गांजा और डोडा पकड़ा है।
चित्तौड़गढ़ पुलिस ने 14 दिन में 9 करोड़ रुपए की अवैध शराब, 7.50 करोड़ रुपए के मादक पदार्थ बरामद किए हैं। जोधपुर पुलिस ने पिछले 14 दिन में साढ़े 9 करोड़ रुपए की अवैध शराब और 5 करोड़ रुपए के मादक पदार्थ बरामद किए हैं। कोटा पुलिस ने 4 करोड़ रुपए की अवैध शराब, 1.60 करोड़ रुपए का अफीम और डोडा-पोस्त पकड़ा है। जालोर पुलिस ने 1 करोड़ रुपए की अवैध शराब बरामद की है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?