राजस्थान की राजधानी जयपुर ( Jaipur )में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक की गोली मार कर हत्या कर दी , लोग सड़क हादसा समझ लहूलुहान युवक को सवाई मान सिंह अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर्स ने जांच की तो सामने आया कि युवक के पेट में गोली है। इसके बाद युवक के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस को शव को कांवटिया अस्पताल लेकर पहुंची, जहां मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमॉर्टम कराया।
जयपुर ( Jaipur )पुलिस ने बताया कि मृतक आशीष कुमावत (38) वैशाली नगर इलाके में कुमावतबाड़ी खातीपुरा का रहने वाला था और नगीनों का काम करता था। बुधवार सुबह 9 बजे वह घर से काम के लिए निकला था। करधनी थाना इलाके में खिरणी फाटक के पास उस पर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग में एक गोली आशीष के पेट में लगी, जिसके बाद आशीष सड़क पर गिर गया। आसपास के लोगों ने आशीष को सड़क पर लहूलुहान हालत में देखा तो एक्सीडेंट में घायल होना समझा और उसे सवाई मानसिंह अस्पताल पहुंचाया। यहां एक्स-रे करने पर डॉक्टरों को उसके शरीर में गोली मिली। इस पर मृतक आशीष के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
जयपुर ( Jaipur )पुलिस ने बताया- क्राइम सीन के आसपास जिन लोगों ने आशीष को उठाया था, उन लोगों से घटना को लेकर पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि घटना सुबह 10.30 बजे की है। इस पर पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए। इस दौरान बाइक सवार 2 लोग दिखाई दिए, जो उसी समय पर तेजी से मौके के पास से निकल रहे हैं। पुलिस ने बाइक सवार दोनों लोगों की तलाश में जुटी है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?