तेलंगाना विधानसभा चुनाव( Telangana Assembly elections )के लिए एक न्यूज चैनल पर लाइव डिबेट के दौरान सत्ताधारी पार्टी भारत राष्ट्र समिति (BRS) के विधायक ने भाजपा कैंडिडेट के साथ मारपीट की। लाइव प्रोग्राम में सवाल-जवाब के बीच BRS विधायक केपी विवेकानंद ने भाजपा नेता कूना श्रीशैलम गौड़ की गर्दन पकड़ ली।
बीआरएस (BRS) विधायक भाजपा नेता के साथ हाथापाई करने लगे। इस दौरान दर्शकों की भीड़ में बैठे कार्यकर्ता मंच की तरफ दौड़े और बीच-बचाव किया। भाजपा ने अपने कैंडिडेट के साथ हुई इस घटना की आलोचना की है। इससे जुड़ा वीडियो अब वायरल हो रहा है।
तेलंगाना ( Telangana )भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने सोशल मीडिया पर लिखा- कुतुबल्लापुर से भाजपा विधायक उम्मीदवार कुनाश्री सैलम पर बीआरएस (BRS) के विधायक ने हमला किया। यह चौंकाने वाली बात है जब एक चुनाव लड़ने वाले विपक्षी उम्मीदवार पर सार्वजनिक रूप से हमला किया जाता है।
सोचिए अगर बीआरएस (BRS) दूसरी बार सत्ता में आती है तो आम लोगों पर भी इसी तरह से हमला किया जाएगा। तेलंगाना के लोग सावधान रहें। भाजपा ने चुनाव आयोग से केपी विवेकानंदको चुनाव लड़ने से अयोग्य घोषित करने की मांग की है।
घटना को लेकर भाजपा के सीनियर नेता और ओबीसी मोर्चा चीफ के लक्ष्मण ने बताया कि टीवी डिबेट में विपक्षी पार्टियां सरकार से सवाल करती है। उन्हें सवालों का जवाब देना चाहिए। लेकिन BRS चुनाव हारने के डर से हताश है। BRS विधायक ने जिस तरह भाजपा उम्मीदवार पर हमला किया, इससे साफ है कि बीआरएस (BRS)डिप्रेशन में है।
तेलंगाना की 119 सीटों पर 30 नवंबर को चुनाव होंगे। चुनाव आयोग ने 9 अक्टूबर को तेलंगाना, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और मिजोरम में मतदान के तारीख की घोषणा की थी। पांचों राज्यों में 3 दिसंबर को चुनाव के नतीजे आएंगे।
??? ???????? ?? ??? – ?????????
BJP MLA candidate from Quthuballapur @KunaSrisailam attacked by BRS sitting MLA.
It’s shocking when a contesting opposition candidate is attacked and scuffled in open public, imagine if BRS returns to power even common… pic.twitter.com/h4kj3m9ydw
— G Kishan Reddy (@kishanreddybjp) October 25, 2023
𝗧𝗵𝗲 𝗛𝗮𝗹𝗹𝗺𝗮𝗿𝗸 𝗼𝗳 𝗕𝗥𝗦 – 𝗚𝗼𝗼𝗻𝗱𝗮𝗶𝘀𝗺
BJP MLA candidate from Quthuballapur @KunaSrisailam attacked by BRS sitting MLA.
It’s shocking when a contesting opposition candidate is attacked and scuffled in open public, imagine if BRS returns to power even common… pic.twitter.com/h4kj3m9ydw
— G Kishan Reddy (Modi Ka Parivar) (@kishanreddybjp) October 25, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?