जम्मू-कश्मीर ( Jammu and Kashmir) के कुपावड़ा (Kupwara ) जिले में सुरक्षाबलों ने एक बार फिर सीमा पार से आतंकियों की घुसपैठ को नाकाम किया है। सुरक्षाबलों ने पांच आतंकियों को मार गिराया गया है। मारे गए आतंकी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं। अभी उग्रवादियों की पहचान की जा रही है। मौके पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
एडीजीपी कश्मीर ने बताया कि कुपावड़ा (Kupwara ) जिले में लश्कर के तीन और आतंकवादी मारे गए। दो आतंकवादी पहले मारे गए थे। इस तरह कुल 5 आतंकियों को ढेर कर दिया गया। इनकी पहचान सुनिश्चित की जा रही है। साथ ही मौके पर तलाशी अभियान जारी है।
सेना की चिनार कोर ने बताया कि कुपवाड़ा (Kupwara )में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास सेना और पुलिस ने एक विशेष सूचना पर संयुक्त अभियान चलाया। सीमा पार से हो रही घुसपैठ को विफल किया गया है। यहां सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई है।
वहीं, कश्मीर जोन पुलिस ने बताया कि कुपवाड़ा (Kupwara ) के मच्छिल सेक्टर में नियंत्रण रेख के पास सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें अब तक पांच आतंकवादी मारे गए हैं। अभी ऑपरेशन चल रहा है।
मामले को लेकर डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि सेना और पुलिस की तरफ से ऑपरेशन जारी है। घुसपैठ के लिए इस क्षेत्र से बार-बार कोशिश की जाती है। नियंत्रण रेखा के पार करीब 16 लान्चिंग पैड बनाए हैं। सेना और पुलिस की तरफ से पूरी सतर्कता बरती जा रही है। आतंकियों की तादाद दिन व दिन घटती जा रही है। आने वाले दिनों में इनकी गिनती और भी कम होगी।
#KupwaraEncounterUpdate: Three (03) more #terrorists of LeT killed (Total 05). Identification being ascertained. Search #operation in progress. Further details shall follow: ADGP Kashmir@JmuKmrPolice https://t.co/qOMWE0M3uh
— Kashmir Zone Police (@KashmirPolice) October 26, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?