दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सामने पेशी से दिल्ली सरकार में श्रम और समाज कल्याण राजकुमार आनंद( Delhi Minister Raaj Kumar Anand ) के घर पर छापेमारी हुई है। राज कुमार आनंद के सिविल लाइंस इलाके स्थित आवास पर ईडी की छापेमारी चल रही है। आज सुबह से ही तलाश शुरू हो गई। उनसे जुड़े नौ परिसरों पर छापेमारी चल रही है।
आप मंत्री राजकुमार आनंद ( Raaj Kumar Anand ) के घर के भीतर ईडी की टीम मौजूद है और बाहर सुरक्षा बल मौजूद हैं। न्यूज एजेंसी द्वारा जारी किे गए वीडियो में हथियारबंद सुरक्षा गार्ड आप मंत्री के घर के बाहर दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि राजकुमार आनंद के घर पर छापेमारी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हुई है। राजकुमार आनंद दिल्ली सरकार में समाज कल्याण मंत्री हैं।
उधर, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल( Delhi CM Arvind Kejriwal ) से आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में पूछताछ करेगा। ईडी ने सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक को पूछताछ के लिए दो नवंबर को तलब किया था। केजरीवाल को आज दिन में 11 बजे ईडी के दिल्ली स्थित कार्यालय में पेश होने के लिए कहा गया है।
इसके जवाब में गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह नोटिस राजनीति से प्रेरित है। उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि यह नोटिस उनके इशारे पर दिया गया है, ताकि आगामी विधानसभा चुनावों में प्रचार न कर सकें। सीएम केजरीवाल ने कहा है कि ईडी को इस नोटिस को तुरंत वापस लेना चाहिए।
शराब घोटाले व मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आप के तीन नेता गिरफ्तार होने के बाद जेल में हैं। दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आप सांसद संजय सिंह को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया।
इस बीच केजरीवाल की गिरफ्तारी की चर्चाओं से दिल्ली की सियासत गर्मा गई है। सियासी चर्चाओं में इस बात को लेकर कोई संदेह नहीं कि इससे दिल्ली की आप सरकार पर कोई खतरा होगा। सरकार दिल्ली में आप की ही रहेगी। यहां सवाल सिर्फ मुख्यमंत्री की गद्दी का है। इसमें भी अभी अव्वल यही माना जा रहा है कि ईडी मुख्यमंत्री को गिरफ्तार नहीं करेगी। लेकिन ऐसा होने की सूरत में भी किसी दूसरे नेता को तुरंत मुख्यमंत्री नहीं बनाया जाएगा। इसके लिए पार्टी अदालती कार्यवाही का रुख देखेगी। जिस तरह दावे के साथ आप नेता पूरे घटनाक्रम को साजिश करार दे रहे हैं, उसमें माना जा रहा है कि अदालत से राहत मिल जाए। लेकिन अगर मामला इसके उलट होता है तो कानूनी प्रावधानों के हिसाब से फैसला लिया जाएगा।
#WATCH | ED raid underway at the residence of Delhi Minister Raaj Kumar Anand in Civil Lines area. Searches started early morning today. Raids are underway at 9 premises linked to him. Details awaited pic.twitter.com/2Q0ZuFIjGo
— ANI (@ANI) November 2, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?