उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के मुरादाबाद (Moradabad ) के नागफनी क्षेत्र के शिव विहार कॉलोनी में बुधवार रात को यूपी पुलिस (UP police ) के गनर अजीत कुमार ने सर्विस रायफल एके 47 से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। विवाद की वजह मायके में रह रही पत्नी ने करवाचौथ पर व्रत नहीं रखा था।
इसी बात को लेकर दोनों के बीच फोन पर विवाद हुआ था। इसके बाद उसने उसने ठोड़ी के पास रायफल का नाल रखकर ट्रिगर दबा दिया। मकान मालिक की सूचना पर पुलिस और जांच पड़ताल की। सिपाही की आत्महत्या की सूचना मिलने पर परिजन भी आ गए।
मुजफ्फरनगर के सिखेड़ा थाना क्षेत्र के मोघपुर निवासी पवन कुमार हेड कांस्टेबल हैं। उनकी तैनाती इन दिनों हापुड़ जनपद में चल रही है। पवन कुमार ने बताया कि उनका बेटा अजीत कुमार 2019 बैच का सिपाही था। दूसरा बेटा अनुज कुमार गाजियाबाद में लेखपाल के पद पर तैनात है। अजीत कुमार भी पहले गाजियाबाद में ही तैनात था। सात माह पहले ही वह मुरादाबाद ट्रांसफर पर आया था।
अजीत की पुलिस लाइन मुरादाबाद में तैनाती चल रही थी। मुरादाबाद (Moradabad ) पुलिस लाइन से ही सीओ कोतवाली देश दीपक सिंह के हमराह में अजीत कुमार की ड्यूटी कर रही थी। अजीत नागफनी क्षेत्र में शिव विहार कॉलोनी में नटबाबा मंदिर के पास राकेश कुमार वर्मा के मकान में किराये पर रहता था।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?