छत्तीसगढ़(Chhattisgarh) में विधानसभा चुनाव से से ठीक तीन दिन पहले नारायणपुर में नक्सलियों ने भाजपा नेता रतन दुबे( BJP leader Ratan Dubey ) की हत्या कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार मामला नारायणपुर के कौशल नार का है। जहां नक्सलियों ने भाजपा नेता रतन दुबे को मौत के घाट उतार दिया है। हालांकि किस वजह से इस घटना को अंजाम दिया गया इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है।
प्रदेश में प्रथम चरण के मतदान के दो दिन पहले जिले के झारघाटी थाना क्षेत्र के कोशलनार में थाने से लगभग पांच किमी दूर चुनाव प्रचार-प्रसार के लिए गए भाजपा के जिला उपाध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य रतन दुबे की शनिवार शाम नक्सलियों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी।
भाजपा नेता रतन दुबे( BJP leader Ratan Dubey ) ग्राम कौशल नार इलाके में चुनाव प्रचार के लिए निकले हुए थे। इसी दौरान नक्सलियों ने उनको मौत के घाट उतार दिया। लंबे समय से ये होता आ रहा है कि चुनाव प्रचार के दौरान नक्सलियों ने राजनीतिक दलों के नेताओं को निशाना बनाते हैं।
भाजपा नेता रतन दुबे( BJP leader Ratan Dubey ) को विधानसभा चुनाव में भाजपा ने संयोजक भी बनाया था। वे नारायणपुर मालवाहक परिवहन संघ के अध्यक्ष भी थे। पुलिस के अनुसार घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और सुरक्षाबल के जवानों को मौके के लिए रवाना किया गया, जो शव लेकर जिला मुख्यालय नारायणपुर पहुंच गए हैं।
भाजपा नेता रतन दुबे( BJP leader Ratan Dubey ) की हत्या पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता ओम माथुर ने दुख जताया है। ओम माथुर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा- ‘भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के नारायणपुर विधानसभा के संयोजक व ज़िला उपाध्यक्ष रतन दुबे जी की प्रचार के दौरान नक्सलियों द्वारा निर्ममता से की गयी हत्या से मैं बेहद व्यथित हूं, इस कायरत्तापूर्ण घटना की समूची पार्टी निंदा करती है।’


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?