दिल्ली ( Delhi )-एनसीआर में सोमवार को शाम 4 बजकर 16 मिनट पर फिर एक बार भूकंप ( Earthquake )के झटके महसूस किए गए। इसका केंद्र नेपाल के जजरकोट में था। रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.6 आंकी गई। इसकी वजह से उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भी झटके महसूस किए गए।भूकंप का केंद्र उत्तर प्रदेश में अयोध्या से 233 किलोमीटर उत्तर में स्थित था।
दिल्ली-एनसीआर में सोमवार दोपहर बाद 4.16 बजे भूकंप ( Earthquake )के झटके महसूस किए है। भूकंप के बाद लोग अपने अपने घरों से बाहर निकलकर खुली जगह की ओर जाते दिखे। झटके दिल्ली से सटे नोएडा, फरीदाबाद, गुरुग्राम और गाजियाबाद में भी महसूस किए गए। नेशनल केन्द्र फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप का केंद्र नेपाल रहा और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.6 मापी गई। फिलहाल अभी कहीं से भी किसी प्रकार के नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है।
पश्चिम नेपाल में सोमवार को 5.6 तीव्रता का भूकंप ( Earthquake )आया और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में तेज झटके महसूस किये गये। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भूकंप का केंद्र उत्तर प्रदेश के अयोध्या से 233 किलोमीटर उत्तर में था।भूकंप के झटके करीब 10 सेकंड तक महसूस किए गए। दिल्ली-एनसीआर में लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
बिहार के भी कई जिलों में झटके महसूस किए गए। पटना में घबरा कर लोग घरों से बाहर निकलने लगे। पटना के अलावा के भी दूसरे जिलों से भूकंप की सूचना आ रही है। बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र नेपाल में था। बिहार के सीमावर्ती जिलों में इसका असर ज्यादा देखा गया।
ज्ञात हो कि बीते शुक्रवार 4 नवंबर को भी रात 11:32 बजे नेपाल में 6.4 तीव्रता का भूकंप ( Earthquake )आया था, जिसमें 157 लोगों की मौत हुई थी। तब दिल्ली-एनसीआर के अलावा उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और बिहार की राजधानी पटना में भी झटके महसूस किए गए थे। हालांकि भारत में किसी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ था।
Earthquake of Magnitude:5.6, Occurred on 06-11-2023, 16:16:40 IST, Lat: 28.89 & Long: 82.36, Depth: 10 Km ,Region: Nepal for more information Download the BhooKamp App https://t.co/TXMwjzCLks @KirenRijiju @Ravi_MoES @Dr_Mishra1966 @ndmaindia @Indiametdept pic.twitter.com/HM8ZaYMlZH
— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) November 6, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?