राजस्थान ( Rajasthan ) के नागौर ( Nagaur ) जिले के परबतसर में मंगलवार को बड़ा हादसा टल गया है। नागौर में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद गृह मंत्री अमित शाह( Amit Shah)परबतसर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एक रोड शो में हिस्सा लिया। शाह जिस रथ पर सवार थे वह परबतसर में प्रवेश करते समय सड़क के ऊपर से गुजर हे बिजली के तार को छू गया। रथ के तार से छूते ही तेज चिंगारी उठने लगी। हादसे के बाद गृह मंत्री का रोड शो रद्द कर दिया गया। सुरक्षाकर्मियों ने शाह को गाड़ी में बैठाया और उन्हें लेकर रवाना हो गए।
राजस्थान विधानसभा चुनाव में प्रचार करने पहुंचे अमित शाह ( Amit Shah)का रथ बिजली के तार से टकरा गया। रथ में करंट दौड़ गया। रथ में अचानक चिंगारी उठने लगी। हालांकि, गृह मंत्री बिल्कुल सेफ बताए जा रहे हैं।
मंगलवार शाम करीब 4:20 बजे परबतसर (नागौर) के बिडियाद गांव से चौपाल कर (छोटी सभा) कर गृह मंत्री अमित शाह ( Amit Shah)रथ पर सवार हुए। उन्हें परबतसर के गणेश मंदिर स्थित सभास्थल तक जाना था। वहां से करीब एक किमी आगे आकर डंकोली मोहल्ले में रथ का ऊपरी हिस्सा बिजली लाइन से टकरा गया। मोहल्ले में तार नीचे लटक रहे थे।तत्काल डिस्कॉम (बिजली विभाग) के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उधर, शाम करीब पौने पांच बजे अमित शाह सभास्थल पर पहुंचे।मंगलवार को शाह ने सबसे पहले कुचामन, मकराना और अंत में परबतसर में सभा को संबोधित किया। परबतसर में भाजपा प्रत्याशी मान सिंह के लिए वोट मांगे।
आज राजस्थान में विभिन्न स्थानों पर भाजपा के लिए अपना प्यार और समर्थन दिखाने आए लोगों का आभार व्यक्त किया।#राजस्थान_में_कमल_खिलेगा pic.twitter.com/yz3aEnk2TJ
— Amit Shah (@AmitShah) November 7, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?