उत्तर प्रदेश के मथुरा ( Mathura) जिले में दीपावली पर सजे पटाखा बाजार में आग लग गई। आग लगने से हजारों रुपये का नुकसान हो गया। घटना में पुलिसकर्मी समेत 15 लोग झुलस गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। पूरे कस्बा का माहौल गमगीन हो गया है।
मथुरा( Mathura) जिले के राया कस्बा में लगे अस्थाई पटाखा बाजार में दीपावली की दोपहर भीषण आग लग गई। हादसे में 12 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। सभी को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
मथुरा( Mathura) जिले के राया कस्बा के मांट रोड स्थित राधा गोपाल बाग में इस बार पटाखा की करीब तीन दर्जन दुकानें लगाई गई हैं। इसके अलावा अनेक लोग हथठेल पर देसी पटाखे बेच रहे थे। सुबह से बाजार में पटाखे खरीदने वालों की भीड़ जुटना शुरू हो गई। दोपहर दो बजे कस्बा एवं आसपास गांव के तमाम लोग पटाखे खरीदने पहुंचे। बाजार में खरीदारी हो रही थी। तभी किसी तरह एक दुकान में आग लग गई।भारी मात्रा में इस बाजार में आतिशबाजी होने के चलते बड़ा हादसा हो गया और करीब 15 दुकानों पर बिक्री को साजे लाखों रुपये के पटाखे फटने लगे।
आग लगते ही बाजार में अफरातफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। 12 से अधिक लोगों के झुलसने की जानकारी पुलिस द्वारा दी गई है।एक घंटे तक न तो एक भी दमकल पहुंची और न ही कोई अधिकारी। केवल पुलिस की गाड़ी ही राहत कार्य में लगी थी, जो नाकाफी थी। दर्जनभर से अधिक झुलसे लोग दर्द से तड़प रहे थे।पटाखा बाजार में अग्निकांड के करीब एक घंटे बाद आग बुझाने दमकलें पहुंची। लेकिन, उस समय तक सब कुछ खाक हो चुका था।
मथुरा( Mathura) जिले के मुख्य अग्निश्मन अधिकारी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आग लगने के कारण की जांच की जा रही है। दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है। झुलसे हुए लोगों को जिला अस्पताल भेजा गया है।
VIDEO | Fire breaks out at a market in Mathura, Uttar Pradesh. More details awaited. pic.twitter.com/KNVqtRg8IG
— Press Trust of India (@PTI_News) November 12, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?