बेंगलुरु से गोवा ( GOA ) आने वाली विस्तारा फ्लाइट रनवे पर कुत्ते के आ जाने से वापस लौट गई। घटना सोमवार 13 नवंबर को गोवा के डेबोलिम एयरपोर्ट की है।रिपोर्ट के मुताबिक, विस्तारा ( Vistara ) की फ्लाइट UK 881 ने दोपहर 12.55 बजे बेंगलुरु( Bengaluru ) के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी। डेढ़ घंटे बाद विमान को गोवा के डेबोलिम हवाई अड्डे पर लैंड करना था।
हवाई यातायात नियंत्रण द्वारा रनवे पर एक कुत्ते को देखे जाने के बाद विस्तारा की एक उड़ान गोवा ( GOA ) के डाबेलिम एयरपोर्ट पर उतरे बिना ही बंगलूरू वापस लौट गई। यह घटना सोमवार दोपहर की है। रनवे पर कुत्ते को देखे जाने के बाद पायलट को कुछ देर के लिए इंतजार करने के लिए कहा गया। गोवा एयरपोर्ट के निदेशक धंमजय राव ने बताया कि ऐसी स्थिति में पायलट को वापस जाना उचित लगा।
गोवा का डाबेलिम एयरपोर्ट भारतीय नौसेना के हंसा बेस का हिस्सा है। विस्तारा ( Vistara )की उड़ान यूके 881 बंगलूरू के केम्पेगौड़ा एयरपोर्ट से दोपहर 12:55 बजे रवाना हुई। उड़ान वापस शाम के 04:55 बजे बंगलूरू पहुंची और 06:15 बजे गोवा पहुंची।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए विस्तारा ( Vistara )ने इस घटना की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, ‘बंगलूरू से गोवा जाने वाली उड़ान यूके 881 को गोवा एयरपोर्ट पर रनवे प्रतिबंध के कारण वापस बेंगलुरु की तरफ मोड़ दिया गया है। उड़ान के दोपहर के 03:05 बजे बेंगलुरु पहुंचने की उम्मीद है।’
#DiversionUpdate: Flight UK881 from Bengaluru to Goa (BLR-GOI) has been diverted to Bengaluru (BLR) due to runway restriction at Goa (GOI) airport and is expected to arrive in Bengaluru at 1505hrs. Please stay tuned for further updates.
— Vistara (@airvistara) November 13, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?