उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के आगरा ( Agra) में ग्वालियर हाईवे पर सदर के सेवला में सोमवार रात को नशे में धुत यूपी पुलिस( UP police) के प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टर( Sub-Inspector ) ने कार दौड़ा दी। तेज रफ्तार कार ने बाइक और मोटर रिक्शा सवार तीन को रौंद दिया। टक्कर के बाद कार नाले में गिर गई। इसमें सवार दरोगा सहित चार लोग फंस गए।
पुलिस ने पहुंचकर उन्हें बाहर निकाला। दरोगा ( Sub-Inspector ) ने पुलिसकर्मियों से भी हाथापाई कर दी। हादसे में रिक्शा चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के परिजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी प्रशिक्षु दरोगा गौरव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
घटना रात तकरीबन एक बजे की है। नगला विधिचंद निवासी 19 वर्षीय अरबाज जुगाड़ से बना मोटर रिक्शा चलाता था। वह सेवला से घर आ रहा था। रास्ते में रिक्शा खराब हो गया। इस पर अरबाज के भाई जाबिर और आशू धक्का दे रहे थे। चचेरा भाई अरमान कुछ दूरी पर पीछे आ रहा था।
अरबाज के पिता नसीम ने पुलिस को बताया कि तभी बुंदू कटरा की ओर से तेज गति से एक कार आई। उसमें प्रशिक्षु दरोगा ( Sub-Inspector ) सहित चार लोग सवार थे। कार दरोगा चला रहा था। उन्होंने एक ट्रक को गलत दिशा से ओवरटेक किया। पहले बाइक सवार को टक्कर मारी। बाद में रिक्शे में जा घुसा। टक्कर से अरबाज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जाबिर घायल हो गया।
इतने पर भी कार नहीं रुकी। वह पास के ही नाले में जा गिरी। चीखपुकार सुनकर राहगीर रुक गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। नाले में कार के अंदर फंसे लोगों को पुलिस ने बाहर निकाला। मगर, कार सवार पुलिसकर्मियों से भिड़ गए। देरी आने पर सवाल करने लगे। आरोप है कि हाथापाई तक कर दी। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस ने बताया कि कार गौरव चला रहा था। वह प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टर( Trainee Sub-Inspector )है। वह उन्नाव में ट्रेनिंग ले रहा है। मूलरूप से हाथरस का रहने वाला है। इस समय मलपुरा क्षेत्र में ओम पैराडाइज में रह रहा है। दरोगा का मेडिकल कराया गया था।
इसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। वह गाड़ी चला रहा था। उसके साथ कालोनी के ही अमरेंद्र सिंह, पियूष और ब्रजेश भी थे। चारों पार्टी करके लौट रहे थे। वह भी घायल हुए हैं। बाइक सवार राजा सेवला का रहने वाला है। उसे भी गंभीर हालत होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?