जम्मू-कश्मीर ( Jammu and Kashmir) के डोडा ( Doda) जिले के अस्सार इलाके में बुधवार को एक बस 300 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 9 महिलाओं समेत 38 लोगों की मौत हो गई। 18 घायल हैं। इनमें छह की हालत गंभीर है।
डोडा ( Doda) में बुधवार दोपहर 12 बजे के करीब जिले डोडा के बग्गर इलाके के त्रांगल में एक बस अनियंत्रित होकर करीब 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना जोरदार हुआ कि 30 के करीब लोगों की मौत हो गई और कई घायल हुए। बस किश्तवाड़ से जम्मू की ओर जा रही थी। इसमें करीब 55 यात्री सवार थे। मरने वालों का आंकड़ा 38 पहुंच गया है। 17 अन्य का इलाज जारी है।
हादसे का पता चलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को भी सूचित किया गया। घायलों को इलाज के लिए जीएमसी डोडा ले जाया जा गया है। इनमें से भी कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। ऐसे में मरने वालों का आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। दो घायलों की हालत नाजुक देखते हुए सड़क के रास्ते उन्हें जीएमसी जम्मू के लिए रेफर किया गया, लेकिन उनकी रास्ते में ही मौत हो गई। इसके बाद चार अन्यों को चॉपर से रवाना किया गया, जिनमें से भी दो की मौत हो गई। दो का इलजा जीएमसी जम्मू में और अन्यों का इलाज जीएमसी डोडा में जारी है।बस किश्तवाड़ से जम्मू जा रही थी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डोडा ( Doda) बस हादसे में जान गंवाने वालों के परिजन को 2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है। पीएम ने कहा- डोडा बस हादसा दुखद है। इसमें जान गंवाने वालों के परिजन के प्रति मेरी संवेदनाएं। घायलों के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू बस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा- डोडा बस हादसे के बारे में जानकर आहत हूं। स्थानीय प्रशासन रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहा है। मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। घायलों के जल्दी स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
जम्मू-कश्मीर के LG मनोज सिन्हा ने कहा कि शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। प्रभावित लोगों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।
#WATCH | Jammu: Doda Bus Accident: Principal GMC Ashutosh Gupta says, “Four people have been airlifted here. A little girl is stable and is being shifted to ICU, her operation will be done tomorrow. Unfortunately, two people didn’t survive. One is critical and we are trying to… pic.twitter.com/oSK3J8J6R4
— ANI (@ANI) November 15, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?