उत्तर प्रदेश के उन्नाव ( Unnao ) जिले में बारासगवर थाना क्षेत्र के लालमन खेड़ा गांव में पंखे का करंट लगने से चार मासूम बच्चों की मौत हो गई। चारों आपस में भाई बहन थे और घटना के समय चारों घर पर अकेले थे। उनके माता-पिता खेत में धान की फसल काटने गए थे।
लालमन खेड़ा गांव निवासी किसान वीरेंद्र पासी, पत्नी के साथ खेत में धान की फसल काटने गए थे। घर में बच्चों में मयंक (9), बेटी हिमांशी (8), हिमांशु (6) और मांशी (4) थे। देर शाम खेत से लौटकर दंपती घर पहुंचे, तो चारों एक दूसरे पर पड़े थे और उनके ऊपर पंखा (टेबल फैन) गिरा पड़ा था। सभी बच्चों की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच कर रही है।
बता दें कि उन्नाव ( Unnao )जिले के लालमन खेड़ा निवासी वीरेंद्र कुमार पुत्र द्वारिका प्रसाद के घर में फर्राटा पंखा रखा था। रविवार शाम पास में खेल रहे एक बच्चे ने उसे छू लिया। पंखे का तार प्लग में लगा होने से वह उसमें आ रहे करंट की चपेट में आ गया। चीख सुनकर पास में मौजूद तीन बच्चे भी उसके पास पहुंच गये और एक के बाद एक सभी करंट की चपेट में आ गये। करंट लगने से मयंक (9) हिमांशी (8) हिमांक (6) मानसी (4) की मौत हो गयी।
इस बारे में उन्नाव ( Unnao ) पुलिस बताया गया कि पंखे में करंट उतरने की चलते उसकी चपेट में आने से दो भाई और दो बहनों की मौत हो गई है। सभी का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।
बताया जा रहा है आपस में सभी भाई-बहन थे। घर में चार बच्चों की मौत से परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। घटना की सूचना पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गयी। लोग पारिजनों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत