गाजा पट्टी में हमास के खिलाफ चल रहे इजरायली हमलों के बीच केरल( Kerala ) में कांग्रेस सांसद राजमोहन उन्नीथन( Congress MP Rajmohan Unnithan ) ने शनिवार को एक विवादित बयान में कहा कि इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को बिना मुकदमा चलाए गोली मार देना चाहिए। पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच, केरल के कासरगोड में फिलिस्तीन के साथ एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए एक रैली में बोलते हुए कांग्रेस नेता ने इजरायली पीएम के खिलाफ “नूरेमबर्ग मॉडल” (नूरेमबर्ग में नरसंहार के लिए नाजियों के मुकदमे का हवाला देते हुए) की खुलेआम वकालत की।
केरल के कासरगोड में शुक्रवार 17 नवंबर को फिलिस्तीन के साथ एकजुटता दिखाने के लिए एक रैली का आयोजन किया गया। राजमोहन कासरगोड से ही कांग्रेस सांसद ( Congress MP )हैं। यहां उन्होंने नरसंहार के लिए नाजियों के मुकदमे का हवाला देते हुए नूर्नबर्ग मॉडल का खुलेआम समर्थन किया।
कांग्रेस सांसद ( Congress MP ) ने कहा, “आप पूछ सकते हैं कि जिनेवा कन्वेंशन के तहत सभी समझौतों को तोड़ने वालों के साथ क्या किया जाना चाहिए। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद, युद्ध अपराधों के दोषियों (नाज़ियों) को न्याय के कटघरे में लाने के लिए नूरेमबर्ग ट्रायल था। नूरेमबर्ग मॉडल के तहत युद्ध अपराधों के आरोपियों को बिना मुकदमे के गोली मार दी जाती थी। अब समय आ गया है कि नूरेमबर्ग मॉडल यहां (इजरायली पीएम के खिलाफ) लागू किया जाए।” उन्होंने कहा कि आज बेंजामिन नेतन्याहू दुनिया के सामने युद्ध अपराधी बनकर खड़े हैं। अब समय आ गया है कि नेतन्याहू को बिना किसी मुकदमे के गोली मारकर हत्या कर दी जाए क्योंकि उनकी सेनाएं फिलिस्तीनियों पर अत्याचार कर रही हैं।
बता दें कि इस रैली का आयोजन कासरगोड यूनाइटेड मुस्लिम जमात ने शुक्रवार को किया था। अभिनेता से राजनेता बने उन्नीथन लोकसभा में कासरगोड से सांसद हैं। आतंकी समूह हमास के पूर्व प्रमुख खालिद मशाल ने इससे पहले केरल में इसी तरह के एकजुटता कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित किया था, जिससे भाजपा में खलबली मच गई थी। इससे पहले, शुक्रवार को कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने भी एक आधिकारिक पार्टी बयान जारी किया, जिसमें गाजा में इजरायली अभियानों की निंदा की गई और केंद्र से जल्द से जल्द युद्धविराम लाने के लिए हस्तक्षेप करने की मांग की गई।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?