उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के बस्ती( Basti ) जिले में पूर्वोत्तर रेलवे के टिनिच व गौर रेलवे स्टेशन के बीच रविवार रात करीब आठ बजे लखनऊ से बस्ती आ रही मालगाड़ी की चपेट में आकर एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। रेलवे ट्रैक के किनारे एक मासूम समेत तीनों का शव मिलते ही हड़कंप मच गया। हादसे में परिवार की एक महिला बच गई।सभी आसपास के किसी ईंट-भट्ठे पर काम करते थे।
रविवार की रात गौर से बस्ती ( Basti ) की तरफ डाउन मालगाड़ी जा रही थी। कैथोलिया गांव के सामने 584/14 संख्या पोल के पास ट्रैक पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आने से मौके पर पांच वर्षीय मासूम समते तीन लोगों की मौत हो गई जबकि साथ जा रही एक महिला सुरक्षित बच गई। मालगाड़ी के चालक ने टिनिच स्टेशन पर हादसे की जानकारी दी।
शव के पास से एक झोले में कपड़े और अन्य सामान मिले हैं। हादसे में बची आरती ने मृतकों की शिनाख्त झारखंड के रांची जिले के पल्हिया कला निवासी पिता मुन्नी लाल, पति सुनील और पांच वर्षीय बेटे पिंटू के रूप में की।जबकि सुनील की पत्नी आरती बच गई।
बस्ती ( Basti ) की पुलिस ने बताया कि काफी प्रयास के बाद आरती ने मृतकों का नाम और पता बताया। हालांकि अभी वह नहीं बता पा रही है कि वे लोग कहां से आकर रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे। पुलिस उसके सामान्य होने का इंतजार कर रही हैं। पुलिस की मानें तो रविवार की रात गौर से बस्ती की तरफ डाउन मालगाड़ी जा रही थी। कैथोलिया गांव के सामने 584/14 संख्या पोल के पास ट्रैक पार करते समय तीनों ट्रेन की चपेट में आ गए।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?