बैंकॉक से जर्मनी के म्युनिख जा रही लुफ्थांसा एयरलाइन ( Lufthansa Airline) की फ्लाइट LH 772 की बुधवार 29 नवंबर को सुबह 10:26 बजे दिल्ली ( Delhi ) के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट ( Indira Gandhi International Airport) पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान में मौजूद एक दंपती के झगड़े की वजह से इसे दिल्ली डायवर्ट किया गया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक “लुफ्थांसा फ्लाइट( Lufthansa flight) में एक दंपती आपस में बहस करने लगे और दोनों के बीच विवाद बढ़ने के बाद केबिन क्रू द्वारा फ्लाइट को डायवर्ट करने का फैसला लिया गया।”गौरतलब है कि केबिन क्रू ने सबसे पहले पाकिस्तान से फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराने का अनुरोध मांगा, लेकिन पाकिस्तान की ओर से अनुरोध को ठुकरा दिए जाने के बाद दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
पति पर आरोप है कि उसने फ्लाइट में खाना फेंका था, एक चादर को लाइटर से जलाने की कोशिश की थी और अपनी पत्नी पर चिल्लाया भी था। उसने क्रू की भी बातें मानने से इनकार कर दिया था। फ्लाइट में लड़ रहे व्यक्ति को दिल्ली एयरपोर्ट पर उतारकर सिक्योरिटी के हवाले कर दिया गया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभी इस बात का फैसला नहीं हो पाया है कि आरोपी दिल्ली पुलिस की हिरासत में रहेगा या उसे दूसरी फ्लाइट से जर्मनी भेजा जाएगा। लुफ्थांसा एयरलाइन इस मामले में जर्मनी की एम्बेसी से बातचीत कर रही है।
हालांकि इस मामले में अब तक लुफ्थांसा एयरलाइन की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। विमान में मौजूद बाकी सभी यात्री सुरक्षित हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फ्लाइट में झगड़ा कर रहा शख्स नशे की हालत में था।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?