गुजरात ( Gujarat) के खेड़ा (Kheda) जिले में मिथाइल अल्कोहल युक्त जहरीला सिरप पीने से दो दिन में 5 लोगों की मौत हो गई जबकि अन्य 2 बीमार हैं। इनमें भी एक शख्स की हालत नाजुक बताई जाती है।
मृतकों में तीन बगडु और दो बिलोदरा गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने इस सिरप की बिक्री करने वाले दुकानदार को हिरासत में लिया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
खेड़ा (Kheda)की पुलिस ने बताया कि सिरप में मिथाइल अल्कोहल की मौजूदगी हो सकती है। सिरप पीने के बाद पीड़ितों को सीने में दर्द की शिकायत हुई थी। पांचों की मौत 27 और 28 नवंबर के दौरान हुई।इतना ही नहीं, दुकानदार के पिता ने भी इस सिरप का सेवन किया था। उन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
खेड़ा (Kheda)पुलिस ने आगे बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि ‘कालमेघसव-आसव अरिष्ट’ नाम से ब्रांडेड आयुर्वेदिक सिरप, खेड़ा जिले के नडियाद शहर के पास बिलोदरा गांव में एक दुकानदार बेच रहा था। लोगों की मौतों के बाद पुलिस ने गांवों में छापेमारी की तो दर्जनों बोतलें कचरे के ढेर से बरामद हुई हैं।
खेड़ा (Kheda)जिले के पुलिस अधीक्षक राजेश गढ़िया ने कहा कि एक ग्रामीण के ब्लड सैंपल से पुष्टि हुई है कि सिरप में मिथाइल अल्कोहल भी काफी मात्रा में था। यह सिरप गुजरात में नहीं बनता है। यह किसी अन्य राज्य से लाया गया था। यह बेहद गंभीर मामला और जांच का विषय है। इसकी भी जांच जारी है।
जिला पुलिस प्रमुख राजेश गढ़िया ने बताया कि मृतकों में पहले चार लोगों का उनके परिवार वालों ने अंतिम संस्कार कर दिया है। परिवार वालों ने इनकी संदिग्ध मौत की जानकारी भी पुलिस को नहीं दी थी, जिससे मामले का खुलासा दो दिन बाद हो पाया।हालांकि, पांचवें व्यक्ति की मौत के बाद उसका शव पोस्टमॉर्टम के लिए नडियाद सिविल अस्पताल भेजा गया है।
इस सिरप की कीमत 130 रुपए है। दुकानदार ने बताया कि उसने सिरप की बोतलें 100-100 रुपए में खरीदी थी। इस मामले में दोनों गांवों के करीब पचास लोगों से पूछताछ की गई है, जिन्होंने यह सिरप खरीदा था। हालांकि, ये सभी स्वस्थ हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?