ओडिशा ( Odisha ) के क्योंझर जिले( Keonjhar District )में एक वाहन के ट्रक से टकराने के बाद कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में तीन महिलाएं और एक बच्चा भी शामिल है। वहीं इस घटना में 12 अन्य घायल भी हुए हैं जबकि 7 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। यह घटना घाटगांव इलाके के बालिजोड़ी गांव के पास नेशनल हाईवे 20 पर घटी।दुर्घटना इतनी भयानक हुई है कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए हैं।
वाहन में सवार लोग मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे। इस घटना में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं एक ने अस्पताल में दम तोड़ दी। घायलों में पांच का इलाज क्योंझर ( Keonjhar )जिले के अस्पताल में जारी है। वहीं घायलों में से तीन को कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती किया गया है। गंजन जिले के पुदामारी से 20 लोग वाहन में सवार होकर देवी त्रारिणी की दर्शन के लिए जा रहे थे।
यह घटना मंदिर से तीन किमी पहले घटी। ऐसा माना जा रहा कि चालक को झपकी आने की वजह से यह दुर्घटना घटी। पुलिस ने फिलहाल इस मामले की जांच शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हादसे में मरने वाले सभी लोग गंजम के दिगपहांडी के रहने वाले थे।
क्योंझर ( Keonjhar )जिले के एसपी कुसलकर नितिन दुगुडु ने कहा, “20 लोगों से भरी वैन तेज रफ्तार से जा रही थी और इसी दौरान ये ट्रक से जा भिड़ी। चूंकि कोहरा था तो संभावना है कि वैन के ड्राइवर ने ट्रक को नहीं देख पाया होगा।”
VIDEO | Seven people were killed in a road accident near Ghatagaon in Odisha’s Keonjhar district. pic.twitter.com/ItWlrL0xY0
— Press Trust of India (@PTI_News) December 1, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?