हरियाणा (Haryana ) के सोनीपत( Sonipat )में विकास पुरी की गली नंबर-8 से सुबह सैर पर निकले टेलर की अज्ञात हमलावरों ने गला रेतकर हत्या कर दी। उनका शव पटेल नगर के पास ड्रेन नंबर-6 में मिला है। जब वह काफी देर तक नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। उनका मोबाइल भी बंद मिला। बाद में उनका शव गंदे नाले में मिला।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने किसी से रंजिश होने से मना किया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। वह कृपाल आश्रम के पास कपड़े की सिलाई करने की दुकान चलाते थे।
सोनीपत ( Sonipat ) में विकास पुरी की गली नंबर-8 निवासी अमित कुमार ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया कि उनके पिता रामनिवास सैनी (56) सुबह सैर करने जाते थे। वह घूमने के साथ राठधना रोड स्थित डेयरी से दूध भी लेकर आते थे। वह शुक्रवार तड़के पांच बजे घर से निकले थे, मगर काफी देर तक नहीं लौटे। इस पर उनको चिंता होने लगी।
उन्होंने जब उनके मोबाइल पर कॉल की तो वह बंद मिला। वह उनकी तलाश में लगे थे कि दोपहर को सूचना मिली कि उनके पिता का शव पटेल नगर के पास गंदे नाले में पड़ा है। वह मौके पर पहुंचे को शव निकाल कर कच्चे रास्ते पर रखा गया था। उन्होंने देखा कि उनके पिता का गला रेतकर हत्या की गई थी। शव को खुर्द-बुर्द करने के लिए गंदे नाले में डाला गया था।
सोनीपत ( Sonipat )पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामले में अमित के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम मामले से जुड़े सबूत जुटा रही है।
परिजनों ने बताया कि रामनिवास सुबह जब घूमने जाते थे तो डेयरी से दूध भी लेकर आते थे। वह पड़ोसी के साथ जाते थे। उनके पड़ोसी वीरवार रात को किसी काम से बाहर गए थे, जिसकी वजह से रामनिवास अपने साथ पड़ोसी का बर्तन भी लेकर गए थे। अकेले पाकर उन पर हमला किया गया। रामनिवास का मोबाइल भी बंद मिला है।
जांच में सामने आया कि है कि सड़क से लेकर गंदे नाले तक खून के निशान थे। अंदेशा जताया गया है कि सड़क के पास हत्या करने के बाद शव को ड्रेन में फेंका गया है। वह निजी स्कूल की अकादमी के पास सीसीटीवी में दिखाई दे रहे हैं। उसके बाद वह दिखाई नहीं दिए।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?