उत्तर प्रदेश के आगरा (Agra ) जिले में शनिवार शाम दिल्ली नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसे में स्कूल टीचर सहित छह लोगों की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ऑटो दो ट्रक के बीच में फंस गया, जिससे मौके पर चीख पुकार मच गई।
आगरा (Agra ) हादसे में ऑटो में सवार छह लोगों की मौत हो गई, मरने वालों में दो महिलाएं, 3 पुरुष और एक 13 साल का बच्चा शामिल है। हादसा इतना भीषण था कि एक बच्चे का सिर धड़ से अलग हो गया। घटना के पौने दो घंटे बाद आगरा-दिल्ली नेशनल हाईवे को पुलिस ने जाम को खाली करवाया। घटना गुरुद्वारा गुरु का ताल के सामने की है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ऑटो सवारियां लेकर भगवान टॉकीज से सिकंदरा की ओर जा रहा था। हाईवे पर वाहनों की कतार थी। उसी समय ऑटो एक ट्रक को ओवरटेक करते हुए आगे निकला। ऑटो के आगे भी ट्रक था। आगे वाले ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे पीछे से आ रहे ट्रक ने ऑटो को रौंद दिया।
ऑटो में फंसे शव और खून से सनी सड़क, ये हादसा जिसने भी देखा रूह कांप गई। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई, जिससे हाईवे पूरी तरह जाम हो गया।मृतक महिला मोनिका स्कूल की टीचर हैं। वह स्कूल से पढ़ाकर घर लौट रही थी।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया, घटना में एक टक्कर लगने के बाद दूर जाकर गिरा। हादसे के मंजर को देखकर वह डर कर भाग गया। इसके साथ ही ट्रक ड्राइवर ट्रक को छोड़कर भाग गया।दुर्घटना में मारे गये छह लोगों की पहचान कर ली गयी है इनमें मोनिका वर्मा (27) पत्नी रविंद्र वर्मा निवासी बाईंपुर, सिकंदरा,प्रेम किशोर (22) पुत्र संतोष कुमार निवासी नारखी, फिरोजाबाद,बच्चू सिंह पुत्र भगवान सिंह निवासी बाबरपुर, सिकंदरा,सुनील(35) पुत्र कालीचरण निवासी ताल सैमरी (ताजगंज) सींगना ,रेखा शर्मा (60) निवासी आवास विकास कॉलोनी सेक्टर-5,पोता अथर्व शर्मा पुत्र योगेंद्र शर्मा निवासी आवास विकास कॉलोनी सेक्टर-5 है।आगरा (Agra ) के एआरटीओ(प्रवर्तन) ने बताया कि जांच में टेंपो संख्या यूपी 80,सी, टी 9561 जो मनोज सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह दीप नगर आगरा के नाम पर पंजीकृत है की फिटनेस,बीमा,रजिस्ट्रेशन वैध मिला है, वही ट्रक पीबी 10,डीबी5705, योगेश्वर सिंह पुत्र चरन सिंह, ट्रांसपोर्ट नगर, लुधियाना के नाम दर्ज है।
थाना सिकन्दरा क्षेत्रान्तर्गत कंटेनर व ऑटो भिड़ंत की सूचना पर पुलिस व उच्चाधिकारियों द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच घायलों का रेस्क्यू करते हुए उपचार हेतु भर्ती कराया गया। घटना में 05 लोगों की मृत्यु हो गई है। कानून व्यवस्था कायम है एवं अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है~DCP सिटी pic.twitter.com/VwKOr5hUuo
— POLICE COMMISSIONERATE AGRA (@agrapolice) December 2, 2023


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत