तमिलनाडु ( Tamil Nadu ) के चेन्नई (Chennai) में बर्बरता का नया मामला प्रकाश में आय़ा है। यहां शहर को क्रोमपेट के एक निजी नर्सिंग कॉलेज में पढ़ने वाली केरल की एक 20 वर्षीय लड़की फौसिया की शुक्रवार शाम को उसके ही कथित प्रेमी आशिक (20) ने चेन्नई में हत्या कर दी। बर्बरता की हद तो तब हो गई, जब आरोपी ने हत्या के बाद फौसिया के शव की फोटो खींचकर अपने व्हाट्सएप पर स्टेटस लगा दिया।
चेन्नई (Chennai) में इस हत्या की जानकारी तब सामने आई, जब लड़की के दोस्तों ने आरोपी की वॉट्सऐप स्टोरी देखी। इसके बाद दोस्तों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस उस होटल पहुंची जहां आरोपी और लड़की ठहरे थे। वहां एक कमरे से पुलिस को लड़की की लाश बरामद हुई। चेन्नई पुलिस ने आशिक को गिरफ्तार कर लिया है।
लड़की केरल के क्रोमपेट में नर्सिंग की दूसरे साल की छात्रा थी और पांच साल से आरोपी के साथ रिलेशनशिप में थी। जब वह तीन दिन तक कॉलेज नहीं आई, तो उसके दोस्तों ने उसके बारे में पूछताछ शुरू की। तब उन्हें पता चला कि उसका बॉयफ्रेंड उसे लेकर चेन्नई गया था, जहां दोनों एक होटल में रुके थे।
चेन्नई (Chennai)पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने कबूल किया कि उसने अपनी गर्लफ्रेंड का मर्डर किया। उसने बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड ने उस पर दूसरी लड़की के साथ रिलेशनशिप रखने का आरोप लगाया था। इसके बाद दोनों के बीच बहस हुई। इस बहस से तंग आकर उसने अपनी टीशर्ट से अपनी गर्लफ्रेंड का गला घोंट दिया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चेन्नई (Chennai)पुलिस ने बताया कि जब दोनों टीनेजर थे, तब उन्होंने चुपके से शादी कर ली थी। तब उन्हें एक बच्चा हुआ था, जिसे वे चिकमंगलूर के एक अनाथ आश्रम छोड़ आए थे।
पुलिस ने बताया कि दो साल पहले भी फौसिया को पता चला था कि आशिक का दूसरी महिलाओं के साथ संबंध है। इसके बाद दोनों अलग हो गए थे।
इस दौरान फौसिया ने आशिक के खिलाफ केरल पुलिस में पॉस्को अधियनियम के तहत मामला दर्ज कराया था, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। लेकिन कुछ समय बाद उसके और फौसिया के बीच समझौता हो गया था।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?