उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) में संभल(Sambhal ) जिले में दावत खाकर वापस घर के लिए लौट रहे बाइक सवार तीन भाइयों को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में तीनों की मौत हो गई। इसमें कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव नारंगपुर निवासी सगे भाई भूरे (42), हरकेश (40) पुत्र भोले और मृतकों के तहेरे भाई कल्याण (48) पुत्र अनेगी की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।
हादसे की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने संभल(Sambhal ) -गवां मार्ग पर जाम लगा दिया है। परिजनों की मांग है कि आरोपी वाहन चालक को मौके पर लाया जाए। साथ ही जिला स्तरीय अधिकारियों को बुलाया जाए। एहतियाती तौर पर चार थानों की पुलिस मौके पर आक्रोशित भीड़ को समझाने का प्रयास कर रही है।
मृतक हरकेश की पत्नी पूनम ने बताया कि उनके पति, देवर भूरा और तहेरे जेठ कल्याण बहजोई थाना क्षेत्र के गांव सादातबाड़ी खेत पर गए थे। घर लौटते समय किसी वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें मौत हो गई। महिला ने बताया कि उनके पति का परिवार गांव सादातबाड़ी का रहने वाला है। पुश्तैनी जमीन सादातबाड़ी में ही है। अब गांव नारंगपुर में काफी वर्षों से रह रहे हैं। संभल(Sambhal ) के अपर पुलिस अधीक्षक श्रीशचंद्र ने बताया कि ग्रामीणों ने जाम लगा दिया है। समझाने का प्रयास किया जा रहा है। कार्रवाई का आश्वासन दिया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।
मौके पर मौजूद सत्यवीर ने कहा, ”हम लोग दावत खाकर वापस लौट रहे थे। दोनों सगे भाई और तहेरे भाई एक बाइक पर सवार थे। हम दूसरी बाइक से थे। हम कुछ पीछे रह गए। इसी दौरान एक ट्रक ने हरकेश की बाइक पर टक्कर मार दी और तेजी के साथ फरार हो गया। तीनों के सिर से खून बह रहा था। हमने तुरंत एम्बुलेंस और पुलिस को सूचना दी। यहां अस्पताल लेकर आए तो डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।”वहीं सड़क हादसे की जानकारी मिलने के बाद परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। तीन भाइयों के शव एक साथ देख, परिजन बदहवास हो गए।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?