पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर ( Manipur ) में सोमवार सुबह दो गुटों के बीच हुई गोलीबारी में 13 लोगों की मौत हो गई। घटना म्यांमार बॉर्डर से लगे कुकी बहुल इलाके तेंग्नौपाल जिले (Tengnoupal district )के लीथू गांव की है।
असम राइफल्स के मुताबिक, इलाके के एक विद्रोही समूह ने म्यांमार जा रहे उग्रवादियों पर ये हमला किया है। मारे गए लोगों की पहचान नहीं हो पाई है।मणिपुर-म्यांमार सीमा के तेंगनौपाल जिले (Tengnoupal district )के एक गांव में सोमवार 13 लोगों के शव मिलने से हडकंप मच गया। हालांकि, मारे गए लोगों के पास किसी तरह के हथियार बरामद नहीं हुए हैं।
सुरक्षा बलों के अधिकारियों ने कहा कि सोमवार की दोपहर के आसपास, तेंगनौपाल जिले (Tengnoupal district )के सैबोल के पास लेटिथु गांव में दो उग्रवादी समूहों के बीच गोलीबारी की जानकारी मिली थी। जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों की एक टीम इलाके में पहुंची। सेना को लीथू गांव में 13 शव मिले, जो सैबोल गांव से लगभग 10 किमी उत्तर पश्चिम में स्थित है, जहां हाल ही में आईईडी हमले के जरिए असम राइफल्स के गश्ती दल को निशाना बनाने का प्रयास किया गया था।
13 killed in gunfight between two groups of militants in Manipur’s Tengnoupal district: Officials
— Press Trust of India (@PTI_News) December 4, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?