राजस्थान ( Rajasthan ) में मुख्यमंत्री (Chief Minister ) के नाम की घोषणा के कयासों के बीच दिल्ली में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। भाजपा ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सरोज पांडे और विनोद तावडे को राजस्थान के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। भाजपा विधायक दल की बैठक रविवार को जयपुर में प्रस्तावित है। इसमें राजनाथ समेत तीनों पर्यवेक्षक सीएम के नाम को लेकर विधायकों का मन टटोलेंगे। वहीं, 15 दिसंबर तक राजस्थान के नए मुख्यमंत्री की शपथ भी हो सकती है, क्योंकि 16 दिसंबर से मलमास शुरू हो रहे हैं।
पर्यवेक्षकों की नियुक्ति के बाद शुक्रवार दोपहर राजनाथ सिंह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मुलाकात भी हो गई है। नड्डा और राजनाथ सिंह की मुलाकात के मायने निकाले जा रहे हैं कि हाईकमान ने पर्यवेक्षक काे राजस्थान के नए मुख्यमंत्री (Chief Minister ) के लिए मैसेज दे दिया है। वहीं संसद भवन में प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने भी नड्डा और राजनाथ सिंह से मुख्यमंत्री के चयन और विधायक दल की बैठक को लेकर बातचीत की है।
सवाई माधोपुर विधायक किरोड़ी लाल मीणा ने भी राजनाथ सिंह से मुलाकात की। किरोड़ी लाल इससे पहले गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बुधवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर चुके हैं। इधर, वसुंधरा राजे भी दिल्ली में हैं। गुरुवार रात वसुंधरा ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। नड्डा और वसुंधरा के बीच सवा घंटे तक बातचीत हुई। वसुंधरा के साथ उनके बेटे दुष्यंत सिंह भी नड्डा के घर पहुंचे थे।
राजस्थान भाजपा में यह पहला मौका है, जब मुख्यमंत्री (Chief Minister ) को लेकर असमंजस बना हुआ है। इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ। बीजेपी मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करके ही चुनाव लड़ती रही है, इसलिए कभी नतीजे आने के बाद असमंजस नहीं हुआ। पहले भैरोंसिंह शेखावत बीजेपी के मुख्यमंत्री चेहरे हुआ करते थे। 2003, 2008, 2013 और 2018 के विधानसभा चुनावों में वसुंधरा राजे पहले से मुख्यमंत्री चेहरा घोषित थीं, इसलिए असमंजस नहीं हुआ था।
2003 और 2013 में वसुंधरा राजे का पहले से ही मुख्यमंत्री बनना तय था, इसलिए नतीजे आने के बाद ही सीएम की शपथ का टाइम तय हो जाता था, विधायक दल की बैठक में नाम की घोषणा केवल औपचारिकता ही रहती थी। दोनों ही बार वसुंधरा राजे ने 13 दिसंबर को शपथ ली थी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?