बहुजन समाज पार्टी ( BSP) ने शनिवार को यूपी के अमरोहा से अपने सांसद दानिश अली( Danish Ali )को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में निलंबित कर दिया।
बता दें कि अमरोहा से सांसद दानिश अली हाल ही में काफी सुर्खियों में रहे थे। दरअसल दिल्ली से भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी ने उन पर सांसद के अंदर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसको लेकर संसद से सड़क तक काफी हंगामा मचा था। इस पर कई दलों के नेताओं ने सांसद का पक्ष लिया था। तब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दानिश दानिश अली( Danish Ali )से मुलाकात की।
इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने दानिश से मुलाकात की तो उनके कांग्रेस में जाने की अटकलें लगाई जाने लगीं।उनके निलंबन के विशिष्ट कारण अभी भी उपलब्ध नहीं हैं। हालाँकि, यह संसदीय आचार समिति की सिफारिशों के बाद, तृणमूल कांग्रेस से निष्कासित सांसद महुआ मोइत्रा के समर्थन में अपना समर्थन देने के ठीक एक दिन बाद आया है।
बसपा ने इस संबंध में जारी बयान मेंं कहा कि“आपको पार्टी की नीतियों, विचारधारा और अनुशासन के खिलाफ बयानों या कार्यों के खिलाफ कई बार चेतावनी दी गई थी। लेकिन, इसके बावजूद आप लगातार पार्टी के खिलाफ काम कर रहे हैं।
दक्षिणी दिल्ली से सांसद रमेश बिधूड़ी की ओर से संसद में अमर्यादित टिप्पणी किए जाने के बाद बसपा सांसद दानिश अली चर्चाओं में आए थे। इसको लेकर काफी हंगामा भी हुआ था। इस प्रकरण के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दानिश के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की थी। तब से ही दानिश और कांग्रेस के बीच नजदीकी बढ़ने लगी थी। इस बढ़ती नजदीकी के कारण ही माना जा रहा है बसपा ने उन्हें पार्टी से निलंबित किया है।
Bahujan Samaj Party ( BSP) suspends its MP Danish Ali for indulging in anti-party activities: BSP pic.twitter.com/BKHHuVbStw
— ANI (@ANI) December 9, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?