उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के बलिया ( Ballia) जिले में बांसडीह कोतवाली के देवड़ीह गांव में रविवार की देर रात सनकी व्यक्ति ने पत्नी व दो बच्चे की धारेधार हथियार से हत्या कर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। उसका शव बगीचे में फंदे पर लटका मिला। इसकी खबर लगते ही क्षेत्र में खलबली मच गई।
बलिया ( Ballia ) के देवडीह निवासी श्रवण राम (35) का पत्नी शशिकला देवी (35) के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। उसी दौरान श्रवण राम धारेधार हथियार से पत्नी व दो पुत्र सूर्या राव सात वर्ष व दूसरा मिठू चार माह की निर्मम तरीके से हत्या कर शव को बगीचे में फेंक वहीं पास के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली ।सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो चारों के शव घर से करीब 50 कदम दूर एक बगीचे पर पड़े मिले।दोनों बच्चों और पत्नी का शव खून से लथपथ था। धारदार हथियार से उनकी हत्या की गई। शरीर पर कई जगह चोट के निशान भी दिख रहे थे।वहीं पेड़ की डाली से युवक का शव गमछे से लटक रहा था।
चारों की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बच्चों की गर्दन और सिर पर चोट लगने की बात कही जा रही है। ये चोटों किसी नुकीली चीज से लगी है। दोनों के शरीर पर 2-3 चोट के निशान हैं। वहीं पत्नी के शरीर पर हल्की चोट के निशान के साथ गर्दन पर गहरी चोट का निशान भी है। श्रवण की मौत का कारण हैंगिंग बताया जा रहा है।
बलिया ( Ballia) पुलिस को घटनास्थल पर मृतक श्रवण की जेब से पुलिस को सुसाइड नोट मिला जिसमें उसके द्वारा इस पूरी घटना की जिम्मेदारी ली है। एसपी एस आनंद ने बताया कि शशिकला के भाई की सूचना पर मौके पर पहुंची पीआरबी के काफी खोजबीन के बाद पत्नी व दो बच्चे का शव बगीचे में मिला, किसी धारेधार हथियार से हत्या की गई है, बगल के पेड़ पर फंदे पर मृतक श्रवण राम का शव मिला। उसके पॉकेट से मिले सुसाइट नोट में खुद हत्या की बात स्वीकारी है।
गांव में हुई इस घटना के बाद कोई इसे साजिश बता रहा है, तो कोई पागलपन। सब यही बोल रहे हैं कि कैसे 4 महीने के बच्चे की गर्दन काटते समय आरोपी के हाथ नहीं कांपे। वहीं शशिकला के मायके वाले भी दुखी हैं। उनका कहना है, बेटी 3 साल से हमारे पास रह रही थी। यहां भेजा और उसकी जान चली गई। से काट कर


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?