बिहार (Bihar ) की राजधानी पटना,(Patna ) के दानापुर सिविल कोर्ट(Danapur court ) में शुक्रवार दिनदहाड़े अपराधियों ने एक कैदी की गोली मारकर हत्या कर दी। कैदी बेऊर जेल से पेशी के लिए दानापुर कोर्ट आया था। इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने कैदी को बैक टू बैक 6 गोलियां मारी। गोली लगते ही कैदी जमीन पर गिर गया। जबतक लोग उसे अस्पताल लेकर जाते तब तक उसकी मौत हो गई। कड़ी सुरक्षा के बीच दिनदहाड़े गोलीबारी से इलाके में हड़कंप मच गया।
इधर, दानापुर सिविल कोर्ट(Danapur court ) में घटना को अंजाम देने के बाद भाग रहे दो अपराधियों को स्थानीय लोग और पुलिस ने खदेड़कर पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों युवकों के पास से हत्या में प्रयुक्त किए गए पिस्टल को भी जब्त कर लिया है। सूचना पाकर दानापुर पुलिस मौके पर पहुंची घटनास्थल से गोली के चार खोखे बरामद किए हैं। घटना की पुष्टि दानापुर पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी ने की है। मृतक की पहचान बिहटा के सिकंदरपुर का कुख्यात अपराधी छोटे सरकार उर्फ़ अभिषेक कुमार (25) के रूप में हुई है। अभिषेक विधायक के भाई की हत्या के आरोप में करीब डेढ़ साल पहले बेऊर जेल आया था।
बताया जा रहा है कि छोटे सरकार पर राजधानी पटना (Patna ) के आसपास के कई थानों में 16 मामले दर्ज हैं। छोटे सरकार को पुलिस ने 3 जुलाई 2022 को गिरफ्तार कर पटना के बेऊर जेल भेज दिया था। तब से छोटे सरकार पटना के बेउर जेल में बंद है। शुक्रवार को दानापुर के एडीजी एक और तीन में पेशी के लिए कैदी वाहन से पटना के बेउर जेल से दानापुर के व्यवहार न्यायालय (Danapur court ) भेजा गया था। शुक्रवार दोपहर जैसे ही छोटे सरकार दानापुर व्यवहार न्यायालय पहुंचा। वैसे ही पूर्व से घात लगाए दो अपराधियों ने छोटे सरकार पर ताबड़तोड़ कई गोलियां दाग दी।
गोली लगते ही छोटे सरकार वहीं गिरकर छटपटाने लगा। घटना को अंजाम देकर भाग रहे दोनों अपराधियों को स्थानीय लोग और पुलिस की मदद से खदेडकर कर पकड़ लिया गया। लोगों ने इसकी सूचना दानापुर थाने को दी। सूचना मिलते ही दानापुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?