आईआईटी कानपुर (IIT Kanpur ) की रिसर्च स्टाफ मेंबर डॉ पल्लवी का शव हॉस्टल में मिला है। पुलिस और फॉरेसिक टीम ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। संस्थान के बायो साइंस ब बायो इंजीनियरिंग विभाग से जुड़ी थीं। सुबह के वक्त सफाई कर्मचारी सफाई के लिए पहुंचा था। लेकिन पल्लवी के रूम का दरवाजा बंद था। उसने आवाज लगाई और दरवाजा खटखटाया। लेकिन पल्लवी के रूम का दरवाजा नहीं खुला, और नहीं कोई आहट मिली।
आईआईटी कानपुर (IIT Kanpur )में बीएसबीई डिपार्टमेंट में प्रोजेक्ट एग्जीक्यूटिव ऑफिसर के पद पर तैनात पल्लवी चिल्का (34) ओडिशा ( Odisha ) के कटक सीडीए सेक्टर की रहने वाली है। तीन दिन पहले ही वह आईआईटी कैंपस में स्थित आरए टॉवर के दूसरे तल पर स्थित आवास में रहने के लिए शिफ्ट हुई थी। मंगलवार को सफाई कर्मी ने कमरा साफ करने के लिए उनके कमरे का दरवाजा खटखटाया लेकिन वह नहीं खुला। काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर कर्मी ने जब दरवाजे के ऊपर के शीशे से झांककर देखा तो उनका शव छत पर लगे पंखे से रस्सी के सहारे लटका हुआ था।
घटना की सूचना छात्रावास अधीक्षक अतीकुर रहमान ने आईआईटी (IIT Kanpur )प्रशासन और पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी रही। पुलिस का कहना है कि छानबीन में डिप्रेशन के कारण आत्महत्या की बात सामने आ रही है। कहा कि बुधवार दोपहर बाद जब परिजन पहुंचेंगे, उसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। बता दें, पल्लवी को एक अगस्त 2023 को आईआईटी कानपुर के प्रोजेक्ट एग्जीक्यूटिव ऑफिसर के पद पर तैनाती मिली थी। कल्याणपुर थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया की पल्लवी ने तीन दिन पहले ही आईआईटी कैंपस में बने आरए टावर में रहने आई थी। इसके पहले पल्लवी कैंपस के बाहर किराए के मकान में रहती थी।
पल्लवी के पिता मधुसूदन एलआईसी से रिटायर हैं। वह ओडिशा के रहने वाले हैं, फिलहाल मृतका के परिजन अभी तक कानपुर नहीं पहुंचे हैं। परिवार वालों ने अभी कोई आरोप नहीं लगाया है,पल्लवी के भाई ने कहा कि उसे कोई टेंशन नहीं थी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?