भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारियों ( IPS Officers ) को सीआरपीएफ और सीआईएसएफ का प्रमुख बनाया गया है। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) प्रमुख अनीश दयाल सिंह अब केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के महानिदेशक होंगे। कार्मिक मंत्रालय की तरफ से जारी आदेश में गुरुवार को कहा गया,आईपीएस नीना सिंह को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की पहली महिला प्रमुख होंगी।कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने दोनों के सेवाकाल भी तय कर दिए गए हैं।
अनीश दयाल सिंह मणिपुर कैडर के 1988 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी हैं। मौजूदा सीआरपीएफ महानिदेशक एसएल थाओसेन 30 नवंबर को सेवानिवृत्त हुए थे। इसके बाद से अनीश सीआरपीएफ महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे। कैबिनेट की नियुक्ति समिति के फैसले के अनुसार वह 31 दिसंबर, 2024 तक महानिदेशक का पद संभालेंगे। यह उनकी सेवानिवृत्ति की तारीख भी है।
सीआरपीएफ के महानिदेशक के अलावा सीआईएसएफ प्रमुख की नियुक्ति को भी मंजूरी दी गई है। नीना सिंह को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। राजस्थान कैडर की 1989 बैच की आईपीएस अधिकारी ( IPS Officer ) नीना सिंह वर्तमान में सीआईएसएफ में विशेष महानिदेशक के पद पर कार्यरत हैं। कार्मिक मंत्रालय के आदेश में कहा गया है कि उन्हें 31 जुलाई, 2024 को उनकी सेवानिवृत्ति तक इस पद पर नियुक्त किया गया है।
बिहार की रहने वाली नीना सिंह ने पटना विमेंस कॉलेज और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से पढ़ाई की हैं। उन्होंने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से लोक प्रशासन में मास्टर डिग्री भी हासिल की है। वे राजस्थान में शीर्ष पुलिस पद संभालने वाली पहली महिला भी हैं। राज्य पुलिस बल में छह अधिकारी महानिदेशक रैंक के हैं। 2000 में राज्य महिला आयोग के सदस्य सचिव के रूप में उन्होंने एक आउटरीच कार्यक्रम तैयार किया था, जिसके तहत आयोग के सदस्य महिलाओं की सुनवाई करने के लिए जिलों में जाएंगे।
2013-2018 के दौरान जब नीना सिंह सीबीआई की संयुक्त निदेशक थीं, तब उन्होंने शीना बोरा हत्याकांड और जिया खान आत्महत्या मामले जैसे हाई-प्रोफाइल मामलों की जांच की। 2020 में उन्हें पेशेवर उत्कृष्टता के लिए अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया। उनके पति रोहित कुमार सिंह भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं, जो वर्तमान में केंद्रीय उपभोक्ता मामले मंत्रालय के सचिव के पद पर तैनात हैं।
वर्तमान में इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) में विशेष निदेशक राहुल रसगोत्रा नए आईटीबीपी प्रमुख होंगे। कार्मिक विभाग की तरफ से जारी नियुक्ति आदेश में कहा गया, मणिपुर कैडर के 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी रसगोत्रा को उनकी सेवानिवृत्ति की तारीख यानी 30 सितंबर, 2025 तक इस पद पर नियुक्त किया गया है।
गुजरात कैडर के 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी ( IPS Officer ) विवेक श्रीवास्तव को अग्निशमन सेवा, नागरिक सुरक्षा और होम गार्ड महानिदेशक बनाया गया है। नियुक्ति आदेश में कहा गया है कि उन्हें 30 जून, 2025 यानी उनकी सेवानिवृत्ति की तारीख तक इस पद पर नियुक्त किया गया है। श्रीवास्तव वर्तमान में खुफिया विभाग (आईबी) में विशेष निदेशक हैं।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत