हरियाणा के गुरुग्राम ( Gurugram ) में होटल सिटी पॉइंट में होटल मालिक ने मॉडल दिव्या पाहुजा (Model Divya Pahuja) की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसकी लाश को बीएमडब्ल्यू कार में डाला और 2 साथियों को 10 लाख रुपए देकर ठिकाने लगाने के लिए भेज दिया।
पुलिस को होटल सिटी पॉइंट में किसी महिला की हत्या का पता चला तो टीमें वहां पहुंची। पुलिस को छानबीन के दौरान होटल में कमरे की दीवार पर खून के धब्बे मिले हैं। एक सीसीटीवी फुटेज सामने आई है जिसमें कुछ लोग युवती के शव को खींचकर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
जिसके बाद पता चला कि गुरुग्राम की बलदेव नगर की रहने वाली मॉडल दिव्या पाहुजा (Model Divya Pahuja) (27) का कत्ल किया गया है। दिव्या की बहन की शिकायत पर पुलिस ने कत्ल और लाश खुर्द-बुर्द करने का केस दर्ज कर लिया।
इसके बाद पुलिस ने हिसार के मॉडल टाउन के रहने वाले होटल मालिक अभिजीत सिंह और उसके होटल के 2 कर्मचारियों नेपाल के हेमराज व पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के ओमप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने कहा कि दिव्या उसकी अश्लील फोटो को लेकर उसे ब्लैकमेल कर रही थी। मॉडल दिव्या पाहुजा (Model Divya Pahuja) ने फोटो डिलीट नहीं करने दिए तो उसने गोली मार दी।
आरोपी अभिजीत ने प्रारंभिक पूछताछ में गुरुग्राम पुलिस को बताया कि होटल सिटी पॉइंट उसी का है। जिसे उसने लीज पर दे रखा है। दिव्या पाहुजा के पास उसकी कुछ अश्लील तस्वीरें थी। जिनकी आड़ में दिव्या उसे ब्लैकमेल कर रुपयों की मांग करती थी।
वह पहले भी उससे खर्चे के लिए रुपए लेती रहती थी। अब वह मोटी रक़म ऐंठना चाहती थी। 2 जनवरी को अभिजीत दिव्या पाहुजा के साथ होटल सिटी पॉइंट में आया। अभिजीत उसके मोबाइल से अपनी अश्लील फोटो डिलीट करवाना चाहता था। मगर, दिव्या पाहुजा ने बार-बार पूछे जाने पर भी मोबाइल का पासवर्ड नहीं बताया।
जिस वजह से आरोपी अभिजीत ने दिव्या पाहुजा को गोली मार दी। इसके बाद होटल में साफ-सफाई व रिसेप्शन का काम करने वाले हेमराज व ओम प्रकाश के साथ मिलकर डेड बॉडी को उसकी बीएमडब्ल्यू (DD03K240) कार में रखवाया। इसके बाद 2 और साथियों को बुलाया और कार समेत डेड बॉडी उन्हें ठिकाने लगाने के लिए दे दी।
गैंगस्टर संदीप गाडोली की 2016 में मुंबई में पुलिस मुठभेड़ में हत्या हो गई थी। मॉडल दिव्या पाहुजा (Model Divya Pahuja) इस एनकाउंटर की मुख्य गवाह थी। इसके अलावा गैंगस्टर संदीप की हत्या के केस में वह मुख्य आरोपी भी थी। 7 साल जेल में रहने के बाद वह जुलाई 2023 मे मुंबई हाईकोर्ट से जमानत मिलने पर बाहर आई थी।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक गैंगस्टर के एनकाउंटर के बाद मॉडल दिव्या पाहुजा (Model Divya Pahuja) का होटल सिटी पॉइंट मालिक अभिजीत से फ्रेंडशिप हो गई। दिव्या पाहुजा एक जनवरी को होटल मालिक अभिजीत के साथ ही घूमने गई थी। फिर अभिजीत और एक अन्य के साथ 2 जनवरी की सुबह 4:15 बजे वह गुरुग्राम के सिटी पॉइंट होटल वापस पहुंची थी।
यहां वे कमरा नंबर 111 में गए। जहां मोबाइल से फोटो डिलीट करने को लेकर उनकी बहस हुई और रात को ही दिव्या की हत्या कर दी गई।
दिव्या की बहन के बयान पर पुलिस ने केस दर्ज किया। बहन ने बताया कि उनकी दिव्या से 2 जनवरी की सुबह तक बात हुई थी। इसके बाद उसका मोबाइल आउट ऑफ रेंज आने लगा। शक होने पर उन्होंने अभिजीत को कॉल की। उसने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। जिसके बाद उसके परिजन होटल पहुंच गए।
वहां उन्हें आरोपी अभिजीत से होटल सिटी पाइंट किराए पर लेकर चलाने वाले विजय मिला। विजय ने बताया कि रात डेढ़ बजे वह होटल की पहली मंजिल के रूम नंबर 111 में पहुंचा तो देखा कि दीवारों पर खून के धब्बे लगे हुए थे।
वहां उन्होंने दिव्या के बारे में पूछताछ की और सीसीटीवी देखने की मांग की। होटल की ओर से उनको सीसीटीवी दिखाने से मना कर दिया तो वे सेक्टर 14 पुलिस थाने पहुंच गए।
युवती की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी सहित 03 आरोपी कुछ ही घण्टों में #गुरूग्राम_पुलिस ने किए गिरफ्तार।@police_haryana @DGPHaryana pic.twitter.com/gNADSAQuDD
— Gurugram Police (@gurgaonpolice) January 3, 2024


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?