उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कन्नौज (Kannauj ) जिले के छिबरामऊ में बाइक सवार लुटेरों ने सर्राफा व्यापारी को गोली मार हत्या कर दी। बाइक सवार लुटेरों ने सर्राफा व्यापारी से जेवरात से भरा थैला लूटा, जिसका सर्राफा व्यापारी ने विरोध किया, तो बदमाशों ने गोली मार दी। जिससे सर्राफा व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने सर्राफा व्यापारी को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया।
जहां सर्राफा व्यापारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। सर्राफा व्यवसायी की मौत हो जाने से मामला गंभीर होने पर उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाया गया है। पुलिस घटना की जांच करने के साथ लुटेरों की धर पकड़ में जुट गई है। सर्राफा व्यापारी दुकान बंद कर शाम के 7 बजे घर लौट रहा था।
पूरा मामला कन्नौज (Kannauj ) जिले के गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के शाम लगभग 7 बजे के करीब समधन के मोहल्ला दारा सराय निवासी अयाज मलिकपुर स्थित सर्राफा की दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहा था। राजकीय इंटर कॉलेज के पास पीछे से आ रहे बाइक सवार लुटेरों ने तमंचा दिखाकर अयाज को रोक लिया। इसके बाद उससे बैग छीनने की कोशिश करने लगे। अयाज ने विरोध किया, तो उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। अयाज को धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। इससे पहले अयाज उठकर खड़ा होता, इसी बीच एक लुटेरे ने अयाज को गाेली मार दी। इसके बाद उसका जेवरों से भरा बैग लेकर फरार हो गए।
व्यापारी की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद घायल व्यापारी को आनन-फानन नगर के सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सक ने हालत नाजुक होने पर उन्हें कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर में इलाज के दौरान सर्राफा व्यवसायी की मौत हो गई।
कन्नौज (Kannauj ) जिले के एसपी अमित कुमार आनंद ने कहा कि लूट के दौरान आरोपियों ने सर्राफ की गाेली मारकर हत्या की है। लुटेरों की तलाश की जा रही है। टीम बना दी गई। सीसीटीवी की भी मदद ली जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?