पश्चिम बंगाल ( West Bengal) में तृणमूल कांग्रेस ( TMC ) नेता शाहजहां शेख (Shahjahan Sheikh ) के घर छापेमारी के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पर भीड़ द्वारा हमले किए जाने के एक दिन बाद केंद्रीय एजेंसी ने टीएमसी नेता के लिए शनिवार को लुकआउट नोटिस जारी किया है।
केंद्रीय एजेंसी को संदेह है कि इस घटना के बाद टीएमसी नेता शाहजहां शेख (Shahjahan Sheikh ) देश छोड़कर भाग सकते हैं। भीड़ द्वारा किए गए हमले में ईडी के तीन अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस दौरान कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए। ईडी के एक अधिकारी ने कहा, ‘हमने टीएमसी नेता के लिए लुकआउट नोटिस जारी किया है और उन्हें भारतीय एयरपोर्ट के अधिकारियों को भी कुछ महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए हैं।’
टीएमसी नेता शाहजहां शेख (Shahjahan Sheikh ) को राज्य मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक का करीबी बताया जाता है। ज्योतिप्रिय मल्लिक को राशन वितरण में करोड़ो के घोटाले के मामले में पिछले साल गिरफ्तार किया गया था।
आधिकारिक सूचना के मुताबिक बोंगांव में टीएमसी नेता के करीबी सहयोगी की आइसक्रीम फैक्ट्री समेत दो अन्य स्थानों पर तलाशी अभियान रात 10 बजे तक जारी रहा। ईडी अधिकारियों ने राशन घोटाले के सिलसिले में पश्चिम बंगाल में कम से कम 15 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया।
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल के संदेशखली में टीएमसी नेता शाहजहां शेख शेख (Shahjahan Sheikh ) के आवास पर छापेमारी के दौरान भीड़ ने प्रवर्तन निदेशालय की टीम पर हमला किया और उसके वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। टीम के तीन अधिकारियों को भीड़ के हमले में गंभीर चोटें आईं और उनके निजी सामान जैसे मोबाइल फोन और वॉलेट छीन लिए गए थे।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत