राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के शरद पवार गुट के विधायक जितेंद्र आव्हाड( Jitendra Awhad )के खिलाफ मुंबई ( Mumbai) के घाटकोपर थाने में चौथा मुकदमा दर्ज किया गया है। भगवान राम को मांसाहारी बताने वाले बयान को लेकर उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 295 ए के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। शिकायत भाजपा विधायक राम कदम ने दर्ज कराई थी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में एनसीपी विधायक जितेंद्र अवहाद के खिलाफ मुंबई और पालघर जिलों में तीन प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज की गई हैं।मुंबई में पुलिस ने दो मामले दर्ज किए, वहीं एक और मामला ठाणे जिले के नवघर पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया।
शिरडी में बुधवार को एक कार्यक्रम में आव्हाड ( Jitendra Awhad )ने कहा था कि भगवान राम शाकाहारी नहीं थे, वह मांसाहारी थे। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति 14 साल तक जंगल में रहेगा वो शाकाहारी भोजन खोजने कहां जाएगा? उन्होंने जनता से सवाल करते हुए कहा था कि क्या यह सही बात है या नहीं? उन्होंने आगे कहा था, ‘कोई कुछ भी कहे, सच्चाई यह है कि हमें आजादी (महात्मा) गांधी और (जवाहर लाल) नेहरू की वजह से ही मिली। यह तथ्य कि इतने बड़े स्वतंत्रता आंदोलन के नेता गांधी ओबीसी थे, उन्हें (आरएसएस को) स्वीकार्य नहीं है। गांधीजी की हत्या के पीछे का असली कारण जातिवाद था।’
भगवान राम पर टिप्पणी को लेकर इससे पहले भाजपा की पुणे इकाई के अध्यक्ष धीरज घाटे ने शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुणे की विश्रामबाग पुलिस ने विधायक जितेंद्र आव्हाड( Jitendra Awhad ) खिलाफ आईपीसी की धारा 295ए के तहत मामला दर्ज किया था।एनसीपी विधायक के खिलाफ शुक्रवार देर रात उपनगरीय अंधेरी के एमआईडीसी पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई थी। उन्होंने अपने खिलाफ शिकायत दर्ज होने पर कहा था कि वह किसी भी प्राथमिकी से नहीं डरते हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?