उत्तर प्रदेश के मेरठ ( Meerut) में शनिवार रात गुरुद्वारा साहिब( Gurdwara Sahib) परिसर में बैठे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें एक युवक आग के सामने बैठ कर मोबाइल चलाता दिख रहा है। तभी पीछे से एक युवक आया और सिर में तमंचा सटाकर 2 गोली मार दी। मामला हस्तिनापुर क्षेत्र के किशनपुर का है।
घटना की सूचना मिलने पर सीओ के साथ पुलिस बल और फोरेंसिक टीम गुरुद्वारा साहिब( Gurdwara Sahib) पर पहुंची। ग्रामीणों के अनुसार, तीरथ सिंह उर्फ टीरी 35 साल गुरुद्वारा श्रीगुरु थल्ली साहिब परिसर में आग जलाकर बैठा था। तभी उसकी हत्या कर दी गई।
रात में किसी को घटना की भनक भी नहीं लगी। रविवार सुबह 6 बजे जब गुरुद्वारे के ग्रंथि गुरुद्वारा साहिब( Gurdwara Sahib) में प्रकाश करने के लिए आए तो युवक आग के पास बैठे हुए अवस्था में था। उन्होंने युवक के पास जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। युवक खून से लथपथ पड़ा था। उन्होंने घटना की जानकारी अन्य लोगों व पुलिस को दी।
घटना की सूचना तीरथ सिंह की पत्नी को दी गई है। जो शनिवार को अपनी मायके गई थी। वह भी मौके पर पहुंच रही है। थाना प्रभारी विजय बहादुर सिंह का कहना है कि हमला करने वाले युवक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
मृतक के पिता प्रभु सिंह ने बताया, बेटा शनिवार को अपनी ससुराल गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिवार के लोगों ने सोचा कि तीरथ सिंह अपनी ससुराल रुक गया होगा। जब सुबह उन्हें उसकी हत्या की खबर लगी तो उनके होश उड़ गए।
दिन निकलते ही गुरुद्वारा साहिब( Gurdwara Sahib) परिसर में हत्या को लेकर ग्रामीणों में रोष फैल गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाना चाहा लेकिन परिजनों ने इनकार कर दिया। परिजन आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?