बिहार (Bihar ) भागलपुर (Bhagalpur )में प्रेम विवाह से नाराज पिता ने बेटी समेत दामाद और उनकी डेढ़ साल की बेटी को गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना को मृतका के पिता और भाई ने अंजाम दिया है। घटना के बाद दोनों आरोपी फरार हैं। घटना नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नवटोलिया गांव की है। मृतकों की पहचान गणेश प्रसाद सिंह के पुत्र चंदन कुमार (42), चंदन की पत्नी चंदा कुमारी (25) और चंदन की बेटी रौशनी कुमारी (डेढ़ साल) के रूप में की गई है।
भागलपुर (Bhagalpur )जिले की इस सनसनीखेज घटना के संबंध में मृतक के बड़े भाई केदारनाथ ने बताया कि चंदन हम छह भाईयों में सबसे छोटा था। उसने 2021 में गांव के ही पप्पू सिंह की बेटी चन्दा के साथ भागकर शादी कर लिया था। उसे डेढ़ साल की एक बेटी भी थी। एक महीना पहले मेरी मां बालिका देवी बीमार पड़ गई। इस बात की जानकारी मिलने पर चंदन अपने परिवार के साथ अक्सर घर आने लगा और फिर मिलकर चला जाता था।
इसी क्रम में आज फिर वह अपनी पत्नी और बेटी के साथ घर आया था। अपने माता-पिता से मिलकर वह जैसे ही जाने लगा, पप्पू सिंह अचानक उसपर हमला कर दिया। इस दौरान चंदा बीच बचाव करने लगी, जिसमें पप्पू सिंह चंदा पर भी रॉड से हमला करने लगा। तबतक पप्पू सिंह का बेटा वहां हथियार लेकर आया और उसने दनादन चंदन, उसकी पत्नी चंदा और डेढ़ साल की बच्ची को गोली मार दिया। इस घटना में तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।घटना के संबंध में भागलपुर (Bhagalpur ) पुलिस ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?